मध्यप्रदेशबिज़नेस

MP Petrol Diesel Price : मप्र में तेल पर टैक्स संकट; यूपी से पेट्रोल ₹13, डीजल ₹4 महंगा, प्रदेश में तीन तरह से लगाया जा रहा टैक्स

Published on:

Follow
MP Petrol Diesel Price

MP Petrol Diesel Price :  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से पूरे देश में पेट्रोल-डीजल महंगा हो रहा है। लेकिन मप्र में इसकी मार ज्यादा है। यहां पेट्रोल देश में तीसरा सबसे महंगा बिक रहा है। इसकी वजह है- प्रदेश का टैक्स मॉडल है।

16 मई 2026 की राज्यवार रेट लिस्ट के मुताबिक मप्र में पेट्रोल 109.71 रु./लीटर है। इससे ज्यादा कीमत सिर्फ आंध्रप्रदेश (112.33 रुपए) और तेलंगाना (112.23 रुपए) में है। डीजल 94.88 रुपए के साथ मप्र देश के टॉप-5 महंगे राज्यों में शामिल है। यूपी में पेट्रोल 96.99 रुपए और डीजल 90.25 रु. है। यानी मप्र में पेट्रोल

कमाई बढ़ी

पेट्रोलियम उत्पादों पर सेल्स टैक्स/वैट से मप्र सरकार को 2014-15 में 6,831.8 करोड़ रुपए मिले थे, जो 2024-25 में 15,329.4 करोड़ हो गए। 2025-26 के पहले 9 महीनों में ही पेट्रोलियम टैक्स से 11,395.3 करोड़ रुपए मिल चुके हैं।

12.72 रुपए और डीजल 4.72 रुपए महंगा पड़ रहा है। पेट्रोल प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (पीपीएसी) के केंद्रीय एक्साइज डेटा के अनुसार, मप्र में पेट्रोल पर 29% वैट, 2.50 रु./लीटर फिक्स टैक्स और 1% सेस लगता है। डीजल पर 19% वैट, 1.50 रु./लीटर फिक्स टैक्स और 1% सेस लिया जाता है।

इस तरह से लोगों को चुकाना पड़ रहा टैक्स

राज्य पेट्रोल टैक्स डीजल टैक्स
मप्र 29% वैट – ₹2.50/लीटर + 1% सेस 19% वैट – ₹1.50/लीटर + 1% सेस
उप्र 19.36% या ₹14.85/लीटर 17.08% या ₹10.41/लीटर
गुजरात 13.7% वैट + 4% सेस 14.9% वैट + 4% सेस
राजस्थान 29.04% वैट + रोड सेस 17.30% वैट + रोड सेस
छत्तीसगढ़ 24% वैट + ₹2/लीटर 23% वैट + ₹1/लीटर

 

मप्र में पेट्रोल पर 29% वैट लगता है, जो उप्र और गुजरात से काफी ज्यादा है। राजस्थान का वैट लगभग बराबर है, लेकिन मप्र में इसके साथ 2.50 रुपए प्रति लीटर फिक्स टैक्स और 1% सेस भी लिया जाता है। पीपीएसी के अनुसार, मप्र में वैट डीलर कमीशन पर भी लगता है। यानी टैक्स सिर्फ तेल की बेस कीमत पर नहीं, दूसरे हिस्सों पर भी जुड़ता है। सरल भाषा में कहें तो मप्र में तेल पर तीन तरह से टैक्स लगता है। प्रतिशत वाला टैक्स, प्रति लीटर फिक्स टैक्स और सेस। इसी वजह से पेट्रोल-डीजल की अंतिम कीमत ज्यादा हो जाती है।

MP News : विंध्य-महाकोशल के 11 जिलों में 411 करोड़ की लागत से बनेंगी 362 सड़कें 

Prateek Yadav Death : मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक का हृदयगति रुकने से निधन

Mirzamurad News: मिर्जामुराद के रखौना रिंग मेंहदीगंज के पास खड़े ट्रक में घुसा डंपर, चालक की मौत, खलासी जख्मी

Singrauli Viral Video: मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा