ब्रेकिंग न्यूज़

Weather Update : अब दो हफ्ते थोड़ा कम सताएगी गर्मी, लू चलने के भी आसार नहीं, देश के बड़े हिस्से में आंधी-बारिश

Published on:

Follow
Weather Update

Weather Update : एक पखवाड़े तक भीषण गर्मी झेल चुके देश के बड़े हिस्से को राहत के संकेत हैं। मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो हफ्ते गर्मी का असर कुछ कम रहेगा। हालांकि, पूरी तरह राहत नहीं मिलेगी। 7 मई के बाद देशभर में रातें गर्म रहने की संभावना भी नहीं है। आईएमडी के अनुसार 6 मई तक विदर्भ और 2-3 मई को पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में ही लू की संभावना है।

दूसरे हफ्ते में यहां भी लू से राहत रहेगी। हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित समूचे उत्तर-पश्चिम भारत में शुरू में पारा 2-3 डिग्री बढ़ेगा, लेकिन 3 मई के बाद 3-5 डिग्री तक गिरने की संभावना है। मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है।

देश के बाकी हिस्सों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रह सकता है। 7 से 13 मई के दौरान राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी तटीय इलाकों में पारा सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री ऊपर रह सकता है।

बड़े संकेत… मानसून की दस्तक समय से पहले संभव

  • अंडमान-निकोबार में है। मानसून 20 मई तक पहुंचता इस बार 7 से 13 मई के बीच आने की ‘हल्की संभावना’ है। यानी करीब एक हफ्ते पहले।
  • प्री-मानसून में 1 मार्च से 29 अप्रैल तक देश में बारिश सामान्य रही। लेकिन, अप्रैल के आखिरी हफ्ते में 46% कमी रही।
  • ला-नीना कमजोर हो रहा। एनसो न्यूट्रल स्थितियां बन रहीं। इससे बारिश और तापमान का पैटर्न अनिश्चित हो सकता है।
  • मानसून के दौरान अल-नीनो विकसित होने के संकेत। इससे मानसून कमजोर पड़ सकता है। कम बारिश-ज्यादा गर्मी का खतरा।
  • मानसून के अंत तक पॉजिटिव हिंद महासागर डाइपोल (आईओडी) की संभावना। अल-नीनो के असर को थोड़ा संतुलित कर सकता है।
  • मैडेन-जूलियन ऑसिलेशन की अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में गतिविधि बढ़ेगी। बारिश और तूफानी गतिविधियां बढ़ेंगी।

ये भी पढ़े –

Union Bank of India Apprentice Recruitment 2026 : यूनियन बैंक में 1865 अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती, 19 मई तक करें आवेदन

Singrauli Trauma Centre: सह ट्रामा सेंटर की बदहाल व्यवस्था को देखकर सिविल सर्जन पर भड़के कलेक्टर

Sarai Railway Station: सरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जमी कोलडस्ट की मोटी परत से परेशानी

लॉन्च डेट Confirm, इस दिन होगी मोटे टायर वाली Royal Enfield Bobber 350 की धाकड़ एंट्री