मध्यप्रदेश

MP News : मध्यप्रदेश के सिंगरौली में प्रताड़ना से परेशान महिला ने दुधमुंहे बेटे-बेटी संग खाया जहर, मां-बेटे की मौत

Published on:

Follow
MP News

MP News : कोतवाली थाना क्षेत्र के सिद्धी कलां गांव में शनिवार को एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। पति और पारिवारिक कलह से परेशान महिला प्रमिला बैस पति अरुण कुमार बैस (24) ने एक साल के दुधमुंहे बेटे श्रवण और दो वर्ष की बेटी तानवी को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी खा लिया।

मां, बेटे और बेटी को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मासूम बेटे और मां की मौत हो गई है, जबकि दो साल की बच्ची जिंदगी की जंग लड़ रही है। बताया जा रहा है कि दहेज की मांग को लेकर प्रति और ससुराल पक्ष के लोग प्रमिला को आए दिन प्रताड़ित करते थे। आए दिन होने वाले विवाद से परेशान प्रमिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ आत्मघाती बताया जा रहा है कि रोज-रोज की प्रताड़ना से प्रमिला इतना परेशान हो चुकी थी कि उसने अपने दोनों मासूम बच्चों के बारे में भी नहीं सोचा।

शनिवार को जब घर में कोई नहीं था, उसी समय किसी जहरीले पदार्थ का सेवन पहले बच्चों को कराया, उसके बाद खुद जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। इस हृदय विदाकर घटना के बारे में जिस किसी ने भी सुना, उसे पहले यकीन ही नहीं हुआ कि एक मां कभी अपने जिगर के टुकड़े की साथ ऐसा कर सकती है। मासूम बेटे की मौत हो गई जबकि दो साल की अबोध बालिका अभी भी जिंदगी की जंग अस्पताल में लड़ रही है। चिकित्सक पूरी कोशिश में लगे हैं कि किसी तरह से बालिका की जान को बचा लें।

पिता और भाई की हो चुकी है मृत्यु

बताया जा रहा है कि प्रमिला बरगवां की रहने वाली थी, चार साल पहले उसका विवाह सिद्धी कला निवासी अरुण के साथ हुआ था। प्रमिला के पिता और भाई की मृत्यु हो गई है, उसकी मां अकेले बरगवां में रहती बरगवां में मां के नाम पर जो जमीन है, उस जमीन को बेचने के लिए पति प्रताड़ित हो हैं। कर रहा था। ससुराल की संपत्ति बेचने को लेकर आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। जिससे परेशान होकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया, जिसकी कल्पना तक किसी ने नहीं की थी।

इनका कहना है

सिद्धी कलां निवासी महिला प्रमिला बैस ने पारिवारिक कलह के चलते अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन किया महिला और उसके एक था। साल के बेटे की मृत्यु हो गई है। दो साल की बेटी का इलाज चल रहा है। प्रकरण में सर्ग कायम कर जांच की जा रही है। अशोक सिंह परिहार, टीआई कोतवाली

ये भी पढ़े –

UP News : कार ने बाइक को मारी टक्कर पीछे से ट्रक ने रौंदा, युवक की मौत

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली में 552 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन व किया लोकार्पण 

UP News : भीषण गर्मी में बिजली कटौती से परेशान होकर ग्रामीणों ने XEN व JE को बनाया बंधक 

MP : मध्य प्रदेश में सरकारी भर्ती का बदलेगा सिस्टम,अब साल में होंगी 3 पात्रता परीक्षाएं इनके ‘स्कोर कार्ड’ से मिलेगी नौकरी