Mirzamurad News: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना रिंग पर मेंहदीगंज के पास रविवार की देर रात सोनभद्र से पत्थर लादकर गोरखपुर जा रहे डंपर पहले से खराब होकर खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में जा भिड़ा। जिससे डंपर के केबिन में फंसकर चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां चालक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जिले के सोनपुर गांव निवासी डंपर चालक अजय पाल (23) पुत्र बहादुर पाल व खलासी महेंद्र पाल (40) के साथ सोनभद्र से पत्थर लादकर गोरखपुर जा रहा था। जैसे ही रिंग रोड पर मेंहदीगंज गांव के सामने पहुंचा, पहले से टायर फटने के कारण खराब होकर हाइवे के किनारे खड़ी ट्रक के पिछले हिस्से में जा भिड़ा। जिससे डंपर के केबिन में फंसकर चालक अजय पाल व महेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों की सहयोग से पुलिस ने घायलों को केबिन से बाहर निकलवाने के बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा।
इलाज के दौरान चालक अजय की मौत हो गयी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त डंपर व खड़ी ट्रक को हाइवे से हटवाकर किनारे करवाया। चौकी प्रभारी खजुरी गणेश पटेल ने बताया कि तहरीर अभी मिली नहीं है, तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की एक माह बाद शादी होने वाली थी।
ये भी पढ़े-
Singrauli Viral Video: मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा













