Accident : भोपाल के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र के निपानिया इलाके में रायपुर जोड़ के पास मंगलवार रात गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए वाहन की चेसिस काटनी पड़ी।
अंधेरी सड़क बनी हादसे की वजह
पुलिस के अनुसार काछी बरखेड़ा निवासी चारों युवक मंगलवार रात – करीब 10:30 बजे कार से निपानिया चाय पीने गए थे और वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी – दौरान रायपुर जोड़ के पास भोपाल की ओर जा – रही गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी कार की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवक अंदर ही फंस गए। हादसे में हर्ष मेहरा, सतीश मेहरा और लकी उर्फ लखन कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि योगेश सेन उर्फ गब्बर गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं और मामले की जांच जारी है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतकों में पंचायत सचिव गुलाब मेहरा का बेटा हर्ष मेहरा शामिल है, जो बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र और परिवार का इकलौता बेटा था। सतीश मेहरा और लकी कुशवाहा खेती-किसानी से जुड़े थे। घायल योगेश सेन भी खेती करता है। बता दें कि निपनिया इलाके की ज्यादातर सड़कों में रात में अंधेरा रहता है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान के घर किया भोजन… बच्चों संग मनाया जन्मदिन
LPG : एलपीजी की खपत 17 प्रतिशत घटी; पेट्रोल 13% और डीजल 8 फीसदी ज्यादा बिका
New Honda Amaze 2025: 25KM माइलेज, दमदार फीचर्स और किफायती कीमत में हुई शानदार लॉन्च!













