ब्रेकिंग न्यूज़

Accident in Ambedkar Nagar: आंबेडकरनगर में हुआ दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 8 लोगों की मौत

Published on:

Follow
Accident in Ambedkar Nagar
Accident in Ambedkar Nagar: जिले में हुए सड़क हादसे में घायल हुए लोगों की मदद के लिए जुटी भीड़ को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर अशरफपुर भुआ गांव के पास की है। है।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्व तेजवीर सिंह ने बताया कि दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए थे, जिनकी मदद के लिए स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने भीड़ को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों को जिला अस्पताल और बाद में टांडा के एक अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

इन मृतकों की हुई पहचान

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कैफी 32, उत्तम कुमार 24, आदित्य कुमार 25, लालचंद 24, राजू गुप्ता 32 और छोटू के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। उसने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

मां पर जताया जा रहा था संदेह

दो मई को जब चारों बच्चों के शव मिले तो शुरुआत में मां पर संदेह गया, लेकिन अगले दिन जब महिला का शव पास के एक नाले से बरामद हुआ तो स्पष्ट हो गया कि वह भी उसी अपराधी की शिकार थी।  पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि विस्तृत जांच और तकनीकी निगरानी से पुलिस आमिर तक पहुंची। उन्होंने कहा, आमिर उस महिला से शादी करना चाहता था। साथ ही उसकी संपत्ति हड़पने की नीयत भी थी। जब बात नहीं बनी तो उसने पूरे परिवार को खत्म कर दिया। मुठभेड़ के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

चार बच्चों व मां की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में मारा गया, दो पुलिसकर्मी घायल

आंबेडकर नगर में चार बच्चों और उनकी मां की हत्या के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ में मार गिराया और इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले पांच लोगों की हत्या करने के आरोपी की पहचान आमिर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, एक तरफा प्यार और संपत्ति का लालच इन हत्याओं की वजह थी। आंबेडकर नगर की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि यह मुठभेड़ रविवार और सोमवार की दरमियानी रात हुई।

उन्होंने कहा, एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आमिर को उस समय घेर लिया, जब वह जिले से भागने की कोशिश कर रहा था। आत्मसमर्पण करने के लिए मौका दिए जाने पर उसने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गंभीर चोटें आई। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। इस हत्याकांड की कड़ियों को सुलझाना जांचकर्ताओं के लिए काफी चुनौती भरा रहा।

ये भी पढ़े-

Weather Update : अब दो हफ्ते थोड़ा कम सताएगी गर्मी, लू चलने के भी आसार नहीं, देश के बड़े हिस्से में आंधी-बारिश

Singrauli Viral Video: मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा