Singrauli Viral Video: नवानगर थाना क्षेत्र के निगाही कोयला खदान क्षेत्र में एक युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा हाकी, डंडे से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। हालांकि वीडियो दो महीने पुराना बताया जा रहा है, लेकिन वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को हिरसात में लिया है।
बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले लोग निगाही में कार्यरत संविदा कंपनी लकड़ी बीनने गए युवक अन्नेलाल बैगा को कबाड़ चोर बताकर बेरहमी से पीटा था। बताया जा रहा है कि मारपीट करने में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनमें एमडी सिंह, विनीत पांडेय और प्रदीप पटेल शामिल हैं। ये लोग निगाही की संविदा कंपनी में बजरंग सिक्योरिटी एजेंसी का संचालन करते हैं, जिन पर खदान सुरक्षा की जिम्मेदारी है।
पूर्व में भी कर चुके हैं मारपीट बताया जा रहा है कि बजरंग सिक्योरिटी एजेंसी के लोग पूर्व में भी मारपीट कर चुके हैं। निगाही, बैगा बस्ती आदि क्षेत्र में रहने आदिवासी बैगा समाज के लोग अक्सर लकड़ी बीनने के लिए जाने अनजाने में खदान क्षेत्र में चले जाते हैं। जिनको कबाड़ चोर समझकर निजी सुरक्षा एजेंसियों के लोग मारपीट करते हैं।
इस मामले में नवानगर थाना प्रभारी अनिल पटेल का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर एमडी सिंह, प्रदीप पटेल और विनीत पांडेय के खिलाफ मारपीट, एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी की तलाश चल रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
ये भी पढ़े-













