सिंगरौली

Singrauli Mada Accident News: धनहरा के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत

Published on:

Follow
Singrauli Mada Accident News
Singrauli Mada Accident News: माड़ा थाना क्षेत्र ऑक्सोडेंट के धनहरा के पास सोमवार रात भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा दो बाइकों के बीच टक्कर होने से हुआ। दोनों बाइक सवार तेजी में थे और अंधेरे की वजह से एक दूसरे को ठीक से देख नहीं पाये, जिससे एक दूसरे से टकरा गये।
एक बाइक पर चार लोग सवार होना बताए जा रहे हैं। हादसे में जहां डेढ़ साल की मासूम बेटी और पिता की मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायल लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस को सूचना देकर स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
वहीं यह पता नहीं चल पाया कि मृतक और घायल कहां के रहने वाले हैं। कुछ लोग बिहारपुर के बता रहे हैं तो कुछ का कहना है पिपराझांपी के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि बाइक सवार लोग किसी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे न्थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।
ये भी पढ़े –