Prateek Yadav Death : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह लगभग 38 वर्ष के थे। अखिलेश यादव ने प्रतीक के निधन पर शोक व्यक्त किया और मामले की जांच कराए जाने के बारे में पूछने पर कहा कि परिवार जो फैसला करेगा, उसी के अनुरूप काम किया जाएगा। वहीं, सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने मामले की जांच उच्च न्यायालय के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराने की मांग की। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, तबीयत खराब होने पर प्रतीक को सुबह सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रतीक के शव का किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में पोस्टमार्टम किया गया। उनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, प्रतीक की जब मौत हुई, तब अपर्णा उत्तर प्रदेश से बाहर थीं और पति की मौत की खबर मिलने के बाद वह दोपहर में अपने आवास पर पहुंची। दोपहर में पोस्टमार्टम पूरा होने के बादए प्रतीक के शव को केजीएमयू से विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित उनके आवास पर ले जाया गया, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
आज किया जायेगा अंतिम संस्कार
सपा मुखिया अखिलेश यादव के अलावा उनकी सांसद पत्नी डिम्पल यादव, पार्टी महासचिव शिवपाल सिंह यादव, उनके सांसद पुत्र आदित्य यादव और भतीजे सांसद धर्मेंद्र यादव भी प्रतीक के घर पहुंचे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज और कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा तथा अनेक विधायक और वरिष्ठ नेता भी प्रतीक के आवास पर गये और श्रद्धांजलि दी। प्रतीक के घर पहुंचे पुरोहित महेन्द्र शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि प्रतीक के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को लखनऊ के पिपराघाट में किया जाएगा।
कुछ समय पहले भी हुए थे भर्ती
सूत्रोंके मुताबिक प्रतीक जिम संचालक होने के साथ-साथ प्रॉपर्टी का काम भी करते थे। इससे पहले. सिविल अस्पताल के निवेशक डॉक्टर जीसी गुप्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि प्रतीक को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था और मृत्यु की पुष्टि होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को सूचित किया गया। सूत्रों के अनुसार, प्रतीक को कुछ समय पहले बीमार होने पर यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह कुछ दिनों में तबीयत ठीक होने पर घर लौट आए थे। इस साल 19 जनवरी को प्रतीक ने पत्नी अपर्णा यादव पर अपने पारिवारिक रिश्तों को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि वह जत्थ से जत्थ अपनी पत्नी से तलाक ले लेंगे। उन्होंने 28 जनवरी को एक बार फिर अपनी पत्नी के साथ सुलह का ऐलान करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था।
फेफड़े की धमनियों में जम गया थे था खून का थक्का
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में हुए पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के अनुसार प्रतीक की मौत मैसिव पल्मोनरी धोम्बोएम्बोलिज्म के कारण हुए कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स से हुई। विश्वविद्यालय के सूत्रों ने बताया कि इस स्थिति का मतलब है फेफड़ों की धमनियों में खून का एक बड़ा थक्का जम जाना है, जिससे दिल और फेफड़ों का काम करना अचानक बंद हो जाता है। इस सवाल पर कि क्या प्रतीक की मौत मामले की जांच होनी चाहिये, सपा प्रमुख ने कहा, परिवार जो फैसला करेगा, उसी के अनुरूप काम किया जाएगा। यादव कहाकि उन्होंने करीब दो महीने पहले प्रतीक से मुलाकात की थी और उस समय उन्होंने उनसे अपने स्वास्थ्य का ध्यान और अपना कारोबार आगे बढ़ाने ने रखने को कहा था। उन्होंने कारोबारी नुकसान की तरफ भी इशारा करते हुए कहा, कभी कभी वित्तीय या जो कारोबार में नुकसान होता है, उससे कई बार लोग बहुत दुखी हो जाते हैं।
ये भी पढ़े –
Singrauli Weather News: सिंगरौली में शनिवार की शाम को घंटेभर आंधी ने मचाई अफरा-तफरी, आज भी है अलर्ट
Singrauli Trauma Centre: सह ट्रामा सेंटर की बदहाल व्यवस्था को देखकर सिविल सर्जन पर भड़के कलेक्टर
Lucknow Uttar Pradesh News: लखनऊ में मकान दिलाने के नाम पर पूर्व विधायक से 57 लाख की ठगी













