PM College of Excellence: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय राजनारायण स्मृति लीड स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैढ़न में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। लायंस क्लब विद्युत विहार एवं रेडक्रॉस सोसाइटीए सिंगरौली के संयुक्त सहयोग से आयोजित शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। रक्तदान में कॉलेज के शैक्षणिक स्टाफ के साथ छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की।
इसमें कुछ लोगों ने पहली के मार्गदर्शन बार रक्तदान किया। एनएसएस के जिला समन्वयक अमित कुमार झा में आयोजित शिविर में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज सेवा की भावना के साथ रक्तदान किया।
शिविर के सफल आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने भी प्रेरणादायक भूमिका निभाई। डॉ. सीपी वर्मा, वाणिज्य के गेस्ट फैकल्टी अशोक उपाध्याय एवं सहायक प्राध्यापक अभिषेक शाह ने स्वयं रक्तदान कर विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. एमयू सिद्दीकी व समाजशास्त्र की सहायक प्राध्यापक डॉ. ईभारानी पठानिया ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और समय-समय पर रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
कई स्वयंसेवकों ने दूसरी और तीसरी बार किया रक्तदान
शिविर की विशेष बात यह रही कि कई स्वयंसेवक ऐसे थे जिन्होंने तीन या उससे अधिक बार रक्तदान किया है, जैसे शुभम पांडेय एवं राज साकेत, जिन्होंने कॉलेज में आयोजित प्रत्येक शिविर में रक्तदान किया है। क्षितिज तिवारी, अकरम अंसारी और रोहित सोनी ने दूसरी बार रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। प्रथम वर्ष के नए स्वयंसेवकों उमा जायसवाल, श्रुति दुबे, आदर्श द्विवेदी एवं प्रतीक सिंह गौतम ने पहली बार रक्तदान कर समाज सेवा की दिशा में सराहनीय कदम उठाया।
रेडक्रॉस व लायंस क्लब विद्युत विद्युत विहार के पदाधिकारी रहे मौजूद
रक्तदान शिविर में रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली के चेयरमैन एसडी सिंह, ब्लड बैंक के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आरडी द्विवेदी, अतिरिक्त संचालक डॉ एनके जैन, रेडक्रॉस प्रबंध समिति सदस्य एसपी सिंह पूरे समय मौजूद रहे। इसके साथ लायंस क्लब विद्युत विहार के अध्यक्ष लायन सुभाष चंद्र बैस, रीजन चेयरपर्सन लायन अमित राज, सचिव लायन अशोक उपाध्याय, सर्विस चेयरपर्सन लायन नटवर दास अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष ओपी बंसल व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस मौके पर ब्लड बैंक स्टाफ हरिशंकर गुप्ता कृष्णा शाह, प्रियंका दुबे, रेशमा खातून एवं रामकली रजक ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इन छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदान
कैंप में 25 विद्यार्थियों व शिक्षकों ने रक्तदान किया। जिनमें ओम प्रकाश बंसल, अंजली सिंह, मो. अकरम अंसारी, रोहित कुमार, धर्मराज जायसवाल, क्षितिज तिवारी, राज साकेत, सिद्धार्थ मिश्रा, शुभम पांडेय, प्रतीक सिंह, एसपी सिंह, पूनम बैस, सलिल अग्रवाल, अशोक उपाध्याय, अभिषेक कुमार, सनी कुमार पटेल, आकाश श्रीवास्तव, डॉ. सीपी वर्मा, खुशबू कुशवाहा, उषा कुमारी, सर्वेश कुमार सिंह, श्रुति दुबे, आदर्श द्विवेदी, उमा जायसवाल व डॉ. सीमा सोनी शामिल रहीं।
बोले रक्तदाता – रक्तदान करने से गर्व और संतोष की हुई अनुभूति
रक्तदान के पश्चात सभी दानदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा उन्हें पौष्टिक आहार भी उपलब्ध कराया गया। स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि रक्तदान करने के बाद उन्हें गर्व और संतोष की अनुभूति हुई। इस दौरान यह संदेश भी दिया गया कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम है। ऐसे आयोजन युवाओं में जागरूकता बढ़ाने और समाज में सेवा की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ये भी पढ़े-
Singrauli News: सिंगरौली में 16 वर्ष बाद भी नहीं लगाई जा सकी पॉलीथिन पर रोक
Singrauli Mada Accident News: धनहरा के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत













