Singrauli News: सिंगरौली शहर के टाकीज चौराहे पर पल्सर मोटरसाइकिल में अचानक आग भड़कने से चारो तरफ अफरा-तफरी मच गई, यह घटना कप्तान मोबाइल शॉप के सामने की बताई जा रही है, जहां रोजाना भारी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। अचानक बाइक से उठती लपटों को देखकर आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक सामान्य रूप से अपनी गाड़ी चला रहा था, तभी अचानक पेट्रोल टैंक के पास से धुआं निकलने लगा। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने तुरंत बाइक को सड़क किनारे खड़ा कर खुद को सुरक्षित दूरी पर कर लिया। उसकी सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। पास ही मौजूद दुकानदारों ने फायर इक्विपमेंट और पानी की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। कुछ ही मिनटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों और अन्य वाहनों को नुकसान होने से बचा लिया गया और इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
ये भी पढ़े-
Dr. Bhimrao Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को बसपा धूमधाम से मनायेगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती













