UP News : जिले के करेली क्षेत्र में बीच सड़क पर माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के गनर रहे इरफान गद्दी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बीती रात गौस नगर में अज्ञात बदमाशों ने इरफान के सीने में गोली मार दी। इरफान सड़क पर ही काफी देर तड़पता रहा, बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन खून ज्यादा बहने की वजह से उसकी मौत हो गई। वारदात की सूचना पर पुलिस आयुक्त सिटी मनीष कुमार शांडिल और सहायक पुलिस आयुक्त राजकुमार मीणा भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फौरी तौर पर पुरानी रंजिश में हत्या की बात सामने आ रही हैं। सूत्रों ने बताया कि मृतक इरफान गद्दी दिवंगत अशरफ के साथ उनकी सुरक्षा मे बन्दूक लेकर चलता था। इलाके के लोग बता रहे हैं कि उसकी रंजिश चकिया के आशिफ दुर्रानी से चल रही थी। मामले की जांच पुलिस अभी कर रही हैं। मृतक के परिवार के सदस्य की तहरीर पर आशिफ दुर्रानी सहित एक अन्य पर मुकदमा दर्ज हुआ है। सहायक पुलिस आयुक्त राजकुमार मीणा ने बताया कि पुलिस पुरानी रंजिश सहित हर पहलुओं पर जांच कर रही है। कई सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं और जल्द ही इस वारदात का पूरा खुलासा किया जाएगा।
दबंगों ने बुजुर्ग के घर बरसाये देशी बम, दो गिरफ्तार
संगम नगरी में मामूली कहासुनी के बाद कुछ युवकों द्वारा एक बुजुर्ग के घर पर बमबाजी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी देर रात गली में आते और घर को निशाना बनाकर बम फेंकते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि झूसरी स्थित आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-3 निवासी 62 वर्षीय अशोक कुमार ने तहरीर देकर बताया है कि मोहल्ले में किराए पर रहने वाले कुछ युवक अक्सर विवाद करते रहते हैं। आरोप है कि घटना की रात करीब 11-12 बजे के बीच आरोपी अपने साथियों के साथ हंगामा कर रहे थे। अशोक कुमार के मुताबिक, उनका बेटा जब विरोध करने गया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। बेटे को बचाने पहुंची उनकी पत्नी को भी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और बम लेकर दौड़ा लिया। किसी तरह दोनों घर के अंदर जाकर छिप गए।
पीड़ितों ने भागकर बचाई जान
पीड़ित के अनुसार, करीब 1.30 घंटे बाद रात लगभग 12.30 बजे आरोपी दोबारा घर के बाहर पहुंचे और धमकी देने लगे। परिवार ने समझाने की कोशिश की, तभी आरोपियों ने घर के बाहर बम फेंक दिया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और गली में धुआं फैल गया। परिवार ने घर के अंदर भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे.
MP Satna News: अरहर के खेत में अचानक लगी आग से झुलसे बुजुर्ग की मौत
NCL : देश की ऊर्जा रीढ़ बनी एनसीएल , 140 मिलियन टन उत्पादन के साथ रचा इतिहास













