ब्रेकिंग न्यूज़

UP Varanasi News: मिर्जामुराद में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मजदूर की मौत, छह जख्मी

Published on:

Follow
UP Varanasi News

UP Varanasi News: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में शुक्रवार को अपरान्ह एक दुखद हाद‌सा हुआ, जिसमें एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में रिंकू (24) की मौत हो गई, जबकि चालक समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। यह सभी मजदूर ईंट भा पर काम करने वाले थे और दर्शन-पूजन के बाद लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, अर्जुनपुर गांव स्थित जनता मार्का ईंट भ। पर काम करने वाले रिकू झारखंड प्रांत के रांची जिला के छीपादोह निवासी थे। ट्रैक्टर चालक वीरेंद्र, जो झारखंड के लातेहार निवासी हैं, दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुष और बच्चों को लेकर मिर्जापुर अदलपुर स्थित शीतला धाम में दर्शन-पूजन के लिए ले आया था। दर्शन-पूजन के बाद जब सभी लौट रहे

थे, तब लालपुर-भीखमपुर पिचमार्ग पर एक घुमावदार मोड़ पर अचानक सामने से आई मैजिक के कारण ट्रैक्टर चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। ट्रैक्टर पलटते ही घायलों की चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में रिंकू के अलावा विनोद, वीरेंद्र, अनिल, प्रियांशु, बसंती और अभिषेक भी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय ने ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल रिंकू और विनोद को एंबुलेंस के माध्यम से हाथी सीएचसी भेजा। वहां से उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।

बीएचयू पहुंचने पर चिकित्सकों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। वही अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय प्रशासन ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और घायल व्यक्तियों को उचित चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। मिर्जामुराद थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है दो गंभीर बताए जा रहें।

LPG Shortage News: घबराएं नहीं… देश में पेट्रोल-डीजल, LPG का 60 दिन का स्टॉक मौजूद

Uttar Pradesh Lucknow News: प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने के आरोप में 9 आरोपी गिरफ्तार