ब्रेकिंग न्यूज़

UP News: 48 घंटे में डीजल चोरी करने वाली गैंग का हुआ भंडाफोड़, अनपरा पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 240 लीटर डीजल बरामद

Published on:

Follow
UP News

UP News: शक्तिनगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान जारी है। जिसके क्रम में थाना अनपरा पुलिस ने गुरुवार को उनि बृजेश कुमार दूबे मय हमराह पुलिस बल के क्षेत्र में भ्रमण के दौरान औड़ी मोड़ के पास से डीजल चोरों को गिरफ्तार किया।

बताया जा रहा है कि मुखबिर खास द्वारा सूचना पर दो व्यक्ति दुरासिनी दुर्गा मंदिर के आगे रेलवे पुलिया के पास चोरी का डीजल बेचने की फिराक में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर बबूल की झाडियों के पास छिपाकर रखे गए 6 प्लास्टिक जरिकेन में कुल 240 लीटर चोरी का डीजल, एक अदद लोहे की सरिया तथा लगभग 02 मीटर प्लास्टिक पाइप बरामद किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 16-17 मार्च की रात्रि में बिछड़ी धर्मकांटा के पास खड़ी हाईवा वाहनों की टंकियों को तोडकर डीजल चोरी किया था। इस सम्बन्ध में थाना अनपरा पर पंजीकृत मुअसं 62/2026 धारा 303-2 बीएनएस में बरामदगी के आधार पर धारा 317-2 बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया।

Guna के जिला अस्पताल में जिंदा व्यक्ति को मृत समझकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, होश आने पर बिना कपड़ों भागा…

गिरफ्तार आरोपीगण में गोपाल बैगा पुत्र जदवीर निवासी बिछड़ी थाना अनपरा 32 वर्ष और विजय कोल पुत्र रामबिलास कोल निवासी दुल्लापाथर थाना अनपरा 34 वर्ष शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय, उनि बृजेश कुमार दूबे, हेका कमलेश सिंह यादव का सौरभवर्मा मौजूद रहे।

Chaitra Navratri 2026: मंगला आरती के बाद खुले मां ज्वालामुखी के पट, श्रद्धालओं की लगी लंबी कतार