ब्रेकिंग न्यूज़

Weather Update : केदारनाथ में मार्च जून में बढ़ी बर्फबारी,दिल्ली में आंधी-बारिश, गुजरात-राजस्थान को लू से राहत 

Updated on:

Follow
Weather Update

Weather Update :  उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में डेढ़ महीने बाद अच्छी बर्फबारी हुई है। इससे 2 फीट बर्फ जमा हो गई है। बदले मौसम चक्र के चलते केदारनाथ में शीतकाल में कम, जबकि मार्च से जून के बीच तेज बर्फबारी हो रही है। दूसरी तरफ, सर्दी के बाद अचानक बढ़ी गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में गरज-चमक, तेज हवा, बारिश और ओलों का दौर आएगा। इससे तापमान गिरेगा और लू जैसी स्थिति से राहत मिलेगी। हालांकि एक हफ्ते में ही तापमान बढ़ने से गर्मी जोर पकड़ेगी।

सबसे ज्यादा असर पहाड़ी राज्यों पर

मौसम विभाग के मुताबिक, बदले मौसम का सबसे ज्यादा असर दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, जम्मू-कश्मा उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में दिख रहा है। इन जगह आंधी-बारिश, बर्फबारी हो रही है। उत्तर से मध्य भारत तक बनी ट्रफ लाइन का असर मप्र, छग, झारखंड, ओडिशा, बंगाल में नजर आ रहा है। दूसरी ओर, लू जैसी स्थिति से जूझ रहे विदर्भ, गुजरात और राजस्थान को फौरी राहत मिल रही है। 20 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश, बर्फबारी जारी सकती है।

जबलपुर सहित प्रदेश में वर्षा की संभावना…

जबलपुर भोपाल गुरुवार को चैत्र नव वर्ष (गुड़ी पड़वा) के दिन मौसम बदला हुआ रह सकता है। जबलपुर सहित 28 जिलों में बादल छाने, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम केंद्र ने सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटे में बालाघाट में 24 ओलों के साथ तेज बारिश हुई। मिमी बारिश दर्ज की गई। मंगलवार रात 12 बजे के बाद चने आकार जिला मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण अंचलों में भी बारिश होने की खबर है। मौसम में बदलाव के कारण गर्मी के तेवर भी नरम पड़ गए हैं और प्रदेश में कहीं भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचा।

प्रदेश में बुधवार से आंधी-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया, जिसका असर आने वाले 4 दिनों तक दिखेगा। इस सीजन मार्च में पहली बार स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हुआ है। ये सिस्टम प्रदेश के सभी हिस्सों से गुजरेगा।

LPG : एलपीजी की खपत 17 प्रतिशत घटी; पेट्रोल 13% और डीजल 8 फीसदी ज्यादा बिका

MP कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रदेश के किसानों को गेहूं पर अब मिलेगा बोनस

UP News: अंडों पर लिखना होगा प्रोडक्ट की जानकरी और Expiry Date

Dhurandhar 2 : रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग,‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले मचाया धमाल