मध्यप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Elephant Fossils : मध्य प्रदेश की सीधी में मिले ढाई लाख वर्ष पुराने प्रोबोसिडियन कुल के हाथियों के जीवाश्म 

Updated on:

Follow
Elephant Fossils

Elephant Fossils : सोन नदी घाटी क्षेत्र में स्थित सीधी जिले के सिहावल ब्लाक के कोरौली कला गांव से लगी अतरैला पहाड़ी में खोजे गए जीवाश्मों के अवशेष प्राचीन प्रोबोसिडियन कुल के हाथियों के हो सकते हैं? पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की वैज्ञानिक टीम अपने प्रारंभिक सर्वेक्षण में फिलहाल इसी नतीजे पर पहुंची है। अनुमान के मुताबिक फॉसिल्स तकरीबन 25 हजार साल से ढाई लाख वर्ष पुराने हो सकते हैं। प्राचार्य डॉ. एससी राय ने बताया कि प्राणी शास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हर्षित सोनी के नेतृत्व में डॉ. ऋषभ देव साकेत एवं परामर्शदाता पुरातत्वविद डॉ. धीरेंद्र शर्मा के अध्ययन दल ने स्थल निरीक्षण एवं परीक्षण कई प्रकार के जीवाश्मीय अवशेषों का प्रारंभिक प्रलेखन किया है।

काफी अहम है प्रारंभिक खोज

माना जा रहा है कि यह प्रारंभिक खोज से प्रिजर्व प्रारंभिक खोज पयर्यावरणीय पारिस्थितिकी और जलवायु परिस्थितियों नमूनों का सक्षम वैज्ञानिक अध्ययन भविष्य में प्राचीन को समझने में सहायक हो सकता है। प्रारंभिक अवलोकनों से संकेत मिले है कि यह क्षेत्र सोन नदी घाटी के प्राचीन अवसादी निक्षेपों से संबंधित हो सकता है। सोन नदी घाटी और उसके आसपास के क्षेत्रों में पूर्व में भी प्लीस्टोसीन काल के विशाल स्तनधारी जीवों के जीवाश्म प्राप्त होने के प्रमाण मिलते रहे हैं।

वैज्ञानिक दल को भूवैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय परिस्थितियों के अध्ययन के दौरान बड़े आकार के शाकाहारी स्तनधारी जीवों के दांतों के टुकड़े एवं कुछ अस्थि खंड मिले। दांतों में एनामेल प्लेट, डेंटिन तथा घिसाव से उत्पन्न विशिष्ट सरंचनाएं स्पष्ट रुप से दिखाई देती हैं, जो प्रारंभिक रुप से हाथी कुल प्रोबोसिडियन से संबंधित प्राचीन जीवों की ओर इशारा करती हैं। ऐसे दांत सामन्यतः बड़े शाकाहारी जीवों में पाए जाते हैं। प्राचार्य डॉ. राय ने बताया कि जीवाश्मीकरण की प्रक्रिया से गुजरी अस्थियों के संकेत के साथ कठोरित अवसादी मिट्टी के कई खंड मिले हैं, जिनमें पौधों की जड़ों के चिन्ह और सूक्ष्म छिद्र संरचनाएं दिखाई देती हैं। ये अवशेष प्राचीन मिट्टी या पैलियोसोल के संकेत हो सकते हैं।

Dhurandhar 2 : रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग,‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले मचाया धमाल

UP News: अंडों पर लिखना होगा प्रोडक्ट की जानकरी और Expiry Date

Singrauli News : कंपनी की लापरवाही की वजह से बुझ गया एकलौता चिराग! मनीष के मौत बाद स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा

Ola S1 का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हुई कीमत मात्र 37000 एक बार चार्ज करने से चलेगी 200 किलोमीटर