सिंगरौली

MP Board Result 2026: CBSE स्कूलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन ने किया सम्मानित

Published on:

Follow
MP Board Result 2026

MP Board Result 2026: बुधवार की शाम को घोषित हुए CBSE के रिजल्ट में जिले के काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय प्रबंधन इन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करने में दिनभर जुट रहे। इसी कड़ी में पब्लिक स्कूल सूर्य विहार में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दसवीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इस वर्ष उपदेश कुमार विश्वकर्मा 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में अव्वल आये हैं।

इसके अतिरिक्त विद्यालय के 3 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक व 16 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक तथा 40 विद्यार्थी 60 प्रतिशत से अधिक माक्र्स अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किये हैं। विद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

डीएवी दुधिचुआ के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डीएवी दुधिचुआ के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस वर्ष विद्यालय से परीक्षा में सम्मिलित सभी 181 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम सुनिश्चित किया। डीएवी दुधिचुआ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी।

विद्यालय के मेधावी छात्र शौर्य सिंह ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही विद्यालय के कुल 32 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्टता दर्ज कराई है। दुधीचुआ क्षेत्र एनसीएल के अधिकारियों एवं श्रमिक संघों के प्रतिनिधियों ने भी विद्यालय के विद्यार्थियों के उज्वल भविष्य की कामना की है।

डीपीएस निगाही की साक्षी टॉपर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में दिल्ली पब्लिक स्कूल निगाही की छात्रा साक्षी कुमारी ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रभारी प्राचार्य मुकेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 85 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इनमें से नौ विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए।

विद्यालय का औसत अंक 72.29 प्रतिशत रहा। विद्यालय का परिणाम इस प्रकार रहा। साक्षी कुमारी 97.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान पर रहीं। नीलाक्षी सिंह ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, करुणा कुमारी संगिनी ने 94.4 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दिव्या गुप्ता एवं आयुषी सिंह ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। पूर्वी कुमारी करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रभारी प्राचार्य ने 93 प्रतिशत अंक के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन श्री शर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: बैढ़न टाकीज चौराहे पर चलती बाइक में आग लगने से मचा हड़कंप

Singrauli News: हीरोइन बनने का झांसा देकर युवती से ठगी, न्यूड फोटो-वीडियो से किया ब्लैकमेल, 5 लाख मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार