Singrauli News: सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने खुद को फिल्म अभिनेता बताकर एक युवती को अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती की और उसे फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने का झांसा दिया। हीरोइन बनने का सपना दिखाकर आरोपी ने धीरे-धीरे युवती का विश्वास जीत लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बातचीत के दौरान युवती को ऑडिशन और पोर्टफोलियो के नाम पर उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मंगवाए। शुरुआत में युवती को भरोसा दिलाया गया कि यह सब फिल्मी करियर के लिए जरूरी है। लेकिन कुछ समय बाद आरोपी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया।
ब्लैकमेल कर मांगे 5 लाख रुपये
आरोपी ने युवती के निजी फोटो और वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वह तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। डर के चलते युवती मानसिक तनाव में आ गई। आरोपी ने उससे करीब 5 लाख रुपये की मांग की।
पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार
लगातार बढ़ते दबाव और धमकियों से परेशान होकर युवती ने आखिरकार बैढ़न थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी का पता लगाया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसके मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त कर लिए हैं, जिनमें कई अहम सबूत मिले हैं।
ये भी पढ़े-
Singrauli News: बैढ़न टाकीज चौराहे पर चलती बाइक में आग लगने से मचा हड़कंप













