गत दिवस एक महिला रेल यात्री द्वारा बरगवां पहुंची ट्रेन में उसके कोच के गेट में कचरा जमा कर गिराए जाने का प्रयास किया जा रहा था। बरगवां प्लेटफार्म आ जाने और गेट खोलकर यात्री के अंदर आने के कारण सफाई कर्मी कचरा छोड़कर लापता हो गया।
जैसे ही ट्रेन एक से दो किमी आगे बढ़ी होगी कि खिड़की से मिश्रित कचरे को ट्रैक पर फेंक दिया गया, जबकि दिल्ली से आकर ट्रेन सिंगरौली में 1 घंटे 55 मिनट तक रुकती है लेकिन यहां पर कचरे को डिस्पोजल बैग देने में समस्या होती है।
गारबेज बैग में भर कर दिए जाने और प्राप्त कर लिए जाने की औपचारिकता लंबे समय से चल रही है। वैसे भी सिंगरौली से भोपाल के लिए चलने वाली ऊर्जाधानी एक्सप्रेस को रात में चलने की वजह से ऑन बोर्ड किसी प्रकार की सफाई शिकायत करने पर भी नहीं होती है।
ये भी पढ़े-
UP Varanasi News: तालाब में नहाने गये युवक की डूबकर मौत
MP Satna News: अरहर के खेत में अचानक लगी आग से झुलसे बुजुर्ग की मौत













