मध्यप्रदेश

MP News: बैल को मारने से नाराज किसान ने यूरिया खिलाकर बाघ को मारा

Published on:

Follow
MP News

MP News: नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) के एक बाघ का छिंदवाड़ा में किसान ने शिकार किया है। बाघ का शव खेत के गड्ढे में मिला है। शिकार करीब 10 दिन पहले किया गया। बाघ ने किसान के बैल का शिकार किया था। बार-बार खेत में आ रहा था। इससे किसान नाराज था। कॉलर आईडी की लोकेशन के आधार पर छिंदवाड़ा के वन अधिकारी बाघ तक पहुंचे।

बाघ के पास ही एक बैल भी मरा मिला। आरोपी किसान पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बाघ का शव बरामद कर पोस्टमार्टम करा दिया है। अधिकारियों का दावा है कि बाघ का शिकार अंग ले जाने के लिए नहीं किया, लेकिन उसका शव जरूर खराब हो गया था। आरोपी किसान पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

बैल के अंगों पर यूरिया डाला, इसे खाकर बाघ की मौत

छिंदवाड़ा डीएफओ साहिल गर्ग ने बताया शुक्रवार को हमारी बीट और गांव छाती आम के खेत में बाघ की लोकेशन मिली। वहां पहले हमें एक बैल और आगे एक गड्ढे में बाघ मरा मिला। बैल और खेत के मालिक का पता किया। बैल मालिक उदय सिंह को उठाया और पूछताछ की तो उसने शिकार करना स्वीकार किया और पूरी कहानी बताई।

किसान उदय सिंह ने बाघ का शिकार किया है। बाघ ने उसके बैल को मार दिया था और उसे थोड़ा-थोड़ा खा रहा था। इसलिए बैल के बचे अंग पर यूरिया डाल दिया। बाघ आया और उसने बचे हुए बैल को खाया तो उसके पेट में यूरिया चला गया। इससे उसकी मौत हो गई।

Maihar News: चैत्र नवरात्र के छठवें दिन 90 हजार श्रद्धालु पहुंचे मैहर

UP Varanasi News: मिर्जामुराद में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मजदूर की मौत, छह जख्मी