मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को अपने जन्मदिन पर सागर के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में पहुंचे। जहां उन्होंने चीता प्रोजेक्ट के तहत सॉफ्ट रिलीज बोमा का विधि-विधान से भूमिपूजन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना न केवल वन्यजीव संरक्षण को मजबूती देगी, बल्कि बुंदेलखंड में इको-टूरिज्म और रोजगार के नए द्वार भी खोलेगी। विशेषज्ञों के अनुसार वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व का घनत्व और यहां के घास के मैदान चीतों के लिए बेहद अनुकूल हैं।
इससे पहले मुहली रेस्ट हाउस में बच्चियों और जनप्रतिनिधियों ने सीएम को जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, पूर्व मंत्री व रहली विधायक गोपाल भार्गव, देवरी विधायक बृजबिहारी पटेरिया, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया समेत अन्य मौजूद थे।
सीएम आज सौंसर में हनुमान लोक का लोकार्पण करेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 मार्च को छिंदवाड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को सुबह 10.45 बजे उज्जैन से हवाई पट्टी छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। वे यहां से सुबह सवा 11 बजे सौंसर के जामसांवली मंदिर पहुंचकर हनुमान लोक का लोकार्पण व सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे छिंदवाड़ा जिले के सिहोरामाल पहुंचेंगे और सहस्त्र कुंडीय महायज्ञ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 3.15 बजे एयरस्ट्रिप छिंदवाड़ा से पुलिस ग्राउंड पहुंचेंगे और वहां आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
खुली जीप में 11 किलोमीटर की सफारी की
एक किसान के खेत में खाट पर बैठकर भोजन करने के बाद खुली जीप में सवार होकर टाइगर रिजर्व से गुजरने वाली बामनेर नदी तक करीब 11 किमी की सफारी की। सीएम ने भोपाल व मुरैना से रेस्क्यू कर लाए गए 14 कछुओं को नदी में उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा। सीएम ने पारिस्थितिकी तंत्र में कछुओं की महत्ता पर जोर देते हुए जल संरचनाओं के संरक्षण का आह्वान किया। वन विभाग के इस कार्यक्रम में जिन कछुओं को नदी में छोड़ा गया, वे दो विशिष्ट प्रजातियों के हैं। इनमें टेरा प्रिंस प्रजाति के 6 कछुए और सुंदरी प्रजाति के 8 कछुए हैं। विशेष बाड़े या बोमा कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट की सफलता के बाद अब वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व को चीतों के घर के रूप में विकसित किया जा रहा है।
Maihar News: चैत्र नवरात्र के छठवें दिन 90 हजार श्रद्धालु पहुंचे मैहर
Lucknow Uttar Pradesh News: लखनऊ में मकान दिलाने के नाम पर पूर्व विधायक से 57 लाख की ठगी
Singrauli Bargawan News: 24 घंटे के अखंड श्रीदुर्गा चालीसा पाठ समापन के बाद निकाली गई नशामुक्ति रैली













