मध्यप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

MP News : आजादी के 78 साल बाद MP के इस जिले को मिली रेल की सौगात,रेल कनेक्टिविटी से बदलेगी जिले की तस्वीर

Published on:

Follow
MP News

MP News : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है। आजादी के करीब 78 साल बाद यहां रेलवे की सौगात पहुंची है। बहुप्रतीक्षित ललितपुर-सिंगरौली रेलखंड के तहत सतना से पन्ना को जोड़ने वाली रेल लाइन का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे लोगों में खुशी का माहौल है।

बहुप्रतीक्षित ललितपुर-सिंगरौली रेलखंड के सतना-पन्ना के बीच मंगलवार को नई लाइन नागौद से फुलवारी के बीच 15.45 किलोमीटर रेलखंड का सेंट्रल सर्किल मुम्बई के रेल संरक्षा आयुक्त गुरू प्रकाश ने टीम के साथ 10 घंटे तक सघन निरीक्षण किया।

120 किमी/घंटा की स्पीड से रहा सफल ट्रायल

निरीक्षण के बाद फुलवारी से नागौद के बीच 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से स्पीड ट्रायल किया जो सफल रहा। सीआरएस ने ट्रैक की मजबूती पर सुरक्षा मानकों पर मुहर लगा दी। जल्द ही अब इस रेल खंड के यात्री गाडियों को चलाने की मंजूरी दी जाएगी। सतना से पन्ना जिले की सरहद पर ट्रेन पहुंचने से पन्ना जिले वासियों में खुशी का महौल रहा, स्थानीय लोग बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग ट्रेन को देखने के लिए काफी संख्या में फुलवारी स्टेशन पहुंचे थे।

कितना काम हुआ, कितना बाकी

साढ़े 45 किलोमीटर का कार्य पूरा सतना से पन्ना के बीच करीब 72 किलोमीटर रेलवे ट्रैक डाला जाएगा, जिसमें से सतना से फुलवारी स्टेशन तक साढ़े 45 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का कार्य पूरा होने के बाद सीआरएस ट्रायल हो चुका है। अब फुलवारी से पन्ना के बीच महज 22 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का निर्माण कार्य शेष रह गया है, जिसका कार्य प्रगति पर है

विकास और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

इस रेल लाइन के शुरू होने से पन्ना जिले में यातायात सुविधाएं बेहतर होंगी। साथ ही व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। लंबे समय से रेलवे कनेक्टिविटी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।

Maihar News: चैत्र नवरात्र के छठवें दिन 90 हजार श्रद्धालु पहुंचे मैहर

Lucknow Uttar Pradesh News: लखनऊ में मकान दिलाने के नाम पर पूर्व विधायक से 57 लाख की ठगी

Singrauli Bargawan News: 24 घंटे के अखंड श्रीदुर्गा चालीसा पाठ समापन के बाद निकाली गई नशामुक्ति रैली

Singrauli News: पत्नी ने किडनी दान कर पति को दी नई जिंदगी, जानिए एक पत्नी की हिम्मत, संघर्ष और जीवनदान की कहानी