Maihar News: चैत्र नवरात्र की छठवीं तिथि पर मां शारदा शक्तिपीठ मैहर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बस, ट्रेन, टैक्सी और निजी वाहनों से पवित्र नगर पहुंचे भक्तों ने उत्साह के साथ जयकारे लगाते हुए मां के दर्शन किए। श्रद्धालुओं में महिलाओं, बुजुगों और बच्चों की संख्या काफी ज्यादा रही, जिनकी सहूलियत के लिए पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य समेत अलग-अलग विभागों की टीमें लगातार मोर्चे पर डटी रहीं। मंगलवार को लगभग 90 हजार भक्तों ने मां शारदा के दरबार में मत्था टेका।
बालक के सिर पर आई चोट मेला के भीड़भाड़ में सीढियों पर गिरने से एक बालक घायल हो गया। यूपी के मऊ से पिता लवकुश पासवान और परिजनों के साथ मैहर आया 5 वर्षीय अंश उत्साह के साथ सीढियों के रास्ते दर्शन करने जा रहा था। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह सीढ़ी पर गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट आ गई।
ये भी पढ़े-
MP Singrauli News: नौवीं में 65 और 11वीं में 89.5 प्रतिशत विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण
Lucknow Uttar Pradesh News: लखनऊ में मकान दिलाने के नाम पर पूर्व विधायक से 57 लाख की ठगी













