Singrauli News: एनसीएल निगाही परियोजना के वित्त विभाग में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत मनीष कुमार दुबे का चयन मानव संसाधन विभाग के अधिकारी पद पर हुआ है। उनका यह चयन (HR Officer) कोल इंडिया की डिपार्टमेंट परीक्षा में हुआ है। मनीष जिले के ही ग्राम सिंगरौलिया के मूल निवासी किसान परिवार से नरेन्द्रचंद्र द्विवेदी-सावित्री देवी के पुत्र हैं। उन्होंने वर्ष 2011 में एनसीएल में जनरल मजदूर के रूप में ज्वाइन किया था। 2016 में वह क्लर्क के रूप में चुने गये और फिर वित्त विभाग में एकाउंटेंट बने थे। इसके बाद अब वह मानव संसाधन विभाग में ई-2 लेवल के अधिकारी बन अपनी सफलता के क्रम को बनाये गये हैं।
ऐसे में उनकी सफलताओं के इस रोचक सिलसिले से उनके परिजनों, रिश्तेदारों व अन्य परिचितों में खुशी की लहर व्याप्त है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। उनके छोटे भाई प्रवेश द्विवेदी भी निगाही में ही कार्यरत हैं। इसके अलावा मनीष जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पार्षद रहे डीएन शुक्ला के भांजे भी हैं।
ऐसे में डीएन शुक्ला, रिश्ते में भाई नितेश शुक्ला है से लेकर उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश हीरा द्विवेदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सिंगरौली ननि रजनीश पांडेय आदि सभी ने भी मनीष की उपलब्धि पर हर्ष जताया है। कोल इंडिया की इस डिपार्टमेंटल परीक्षा में मानव संसाधन विभाग की 142 सीटों के लिए उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी और इस विभाग में निगाही परियोजना से 4 कैंडीडेट का चयन हुआ है, जिसमें से एक मनीष भी हैं।













