ब्रेकिंग न्यूज़

UP News: अंडों पर लिखना होगा प्रोडक्ट की जानकरी और Expiry Date

Updated on:

Follow
UP News

UP News: उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा को लेकर एक बड़ा और अहम बदलाव होने जा रहा है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया है कि अब बाजार में  बिकने वाले अंडों पर Expiry Date लिखना होगा। राज्य सरकार इस नए नियम को 1 अप्रैल से लागू करने की तैयारी में है, इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को ताजे और सुरक्षित अंडे  प्राप्त करवाना है जिससे उनके स्वास्थ्य पर कोई भी बुरा असर न पड़े। अगर आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और अंडे खाने के शौकीन है तो इस खबर को अंत तक अवश्य पढ़ें…

अब तक बाजार में बिकने वाले अधिकांश अंडों पर किसी प्रकार की तारीख दर्ज नहीं होती थी, जिससे ग्राहकों को यह पता नहीं चल पाता था कि अंडा कितना पुराना है। कई बार लोग अनजाने में बासी या खराब अंडे खरीद लेते थे, जिससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है।

अंडों पर की जानकारी भी लिखना होगा

सिर्फ एक्सपायरी डेट ही नहीं बल्कि प्रोडक्ट की जानकारी भी अंडों पर लिखा होना चाहिए, इस नए नियम के तहत अंडा बेचने वाले व्यापारियों और पोल्ट्री फार्म संचालकों को हर अंडे पर स्पष्ट रूप से यह लिखना होगा कि वह कब दिया गया है और उसकी एक्सपायरी डेट क्या है। अधिकारियों के अनुसार, सामान्य तापमान पर अंडा लगभग दो सप्ताह तक सुरक्षित रहता है, जबकि ठंडे वातावरण में इसे अधिक समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। ऐसे में तारीख लिखने से उपभोक्ता आसानी से उसकी गुणवत्ता का अंदाजा लगा सकेंगे।

 खराब और बासी अंडों की बिक्री पर रोक लगेगा 

इस नियम का उद्देश्य न केवल उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, बल्कि बाजार में पारदर्शिता भी बढ़ाना है। सरकार का मानना है कि इससे खराब और बासी अंडों की बिक्री पर रोक लगेगी और लोगों को बेहतर गुणवत्ता का खाद्य पदार्थ मिलेगा।

नियम का पालन न करने पर होगी सख्त कार्रवाई 

यदि कोई व्यापारी इस नियम का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में अंडों की खेप को नष्ट किया जा सकता है या उन पर “खाने योग्य नहीं” की मुहर लगाई जा सकती है। इसके साथ ही संबंधित व्यक्ति पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत 

सरकार के इस फैसले से जहां उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, वहीं व्यापारियों को भी अपने काम में अधिक जिम्मेदारी दिखानी होगी। आने वाले समय में यह नियम खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है, जिससे लोगों का भरोसा बाजार में मिलने वाले उत्पादों पर और मजबूत होगा।

LPG किल्लत के बीच सख्ती, एक घर में दो से ज्यादा LPG सिलेंडर मिले तो होगी जेल