सिंगरौली

Singrauli Weather News: सिंगरौली में शनिवार की शाम को घंटेभर आंधी ने मचाई अफरा-तफरी, आज भी है अलर्ट

Published on:

Follow
Singrauli Weather News

Singrauli Weather News:  शनिवार की शाम जिले में भी फिर मौसम का मिजाज तब बदला, जब अचानक आंधी ने जोर पकड़ा। शाम को साढ़े 4 बजे के बाद धीरे-धीरे तेज हवाएं बहने लगी थी और फिर देखते ही देखते ये तेज आंधी में तब्दील हो गई। जिला मुख्यालय वैढ़न से लेकर जिले के अधिकांश क्षेत्रों में आंधी का ये क्रम करीब घंटेभर जोर पर बना रहा।

आंधी दौरान हवा के झोके इतने तेज थे कि वह कच्चे मकाने के छप्पर से लेकर झोपड़ियों के शेट आदि, कूड़ा-कचरा तिनके की भांति उड़ा ले गये। इसके साथ में धूल, कोल डस्ट और ऐश भी उडक्कर आसपास के क्षेत्र में खूब अफरा-तफरी का माहौल बनाये रखी। स्थिति ये रही कि जिले में कई जगहों पर पेड़ों की बड़ी-बड़ी डालियां हवा के तेज झोकों से टूट गई और परसौना-हर्दी मार्ग में तो यूकेलिप्टस का विशाल पेड़ ही जड़ से उखड़कर सड़क पर जा गिरा।

गनीमत रही कि इस दौरान किसी के हताहत होने की जानकारी तो सामने नहीं आयी है, लेकिन इससे इस मुख्य मार्ग पर वाहनों व लोगों की आवाजाही जरूरत काफी देर तक प्रभावित रही। हालांकि, कुछ समय के बाद जिला प्रशासन व पुलिस अमला मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आवागमन सुचारू हो गया।

आज के लिए भी है मौसम केन्द्र का अलर्ट

मौसम केन्द्र भोपाल के द्वारा रविवार के लिए झंझावत, वज्रपात, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं के यलो अलर्ट के साथ गरज-चमक के साथ बौछारों का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। ऐसे में इस अलर्ट वाले जिलों में सिंगरौली समेत रीवा संभाग के सभी जिलों के साथ प्रदेश के अन्य कई जिले भी शामिल हैं।

क्या रहा तापमान ?

दो दिनों की बारिश का क्रम थमने के बाद जिले में फिर से गर्मी व उसम हावी होने लगी थी। साथ ही तापतन में उछल रहा था, लेकिन शनिवार की देर शाम अचानक आयी आंधी ने फिर से मौसम के मिजाज के साथ तापमान को भी प्रभावित कर दिया है। एक्यूवेदर के अनुसार, शनिवार को जिले का संभावित अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़े-

Weather Update : अब दो हफ्ते थोड़ा कम सताएगी गर्मी, लू चलने के भी आसार नहीं, देश के बड़े हिस्से में आंधी-बारिश