सिंगरौली

Singrauli News: यूपी की सीमा में बने कुंड में नहाते वक्त डूबने से हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Published on:

Follow
Singrauli News

Singrauli News: मोरवा थाना क्षेत्र के मेन रोड निवासी मो. जुल्फिकार के 15 वर्षीय बेटे का शव अनपरा थाना क्षेत्र के एक गहरे कुंड से बरामद हुआ है। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुन परिवारीजनों में गम का माहौल है।

बताया जाता है कि रविवार को घर से फुटबॉल खेलने के लिए निकले किशोर गुलाम वारिस की संदिग्ध परिस्थितियों में कुंड में डूबने से मौत हो गई। सोमवार को सुबह उसका शव बरामद होने के बाद इलाके में शोक की लहर है। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह 6 बजे गुलाम वारिस अपने दोस्तों अभिनेन्द्र, प्रतीक और रवि के साथ फुटबॉल खेलने की बात कहकर घर से निकला था। अमूमन सभी

बालक के शव की तलाश करते गोताखोर

एनसीएल ग्राउंड में फुटबॉल खेलते थे, लेकिन इस दिन वे खेलने के बाद कब वह झिंगुरदह स्थित हनुमान मंदिर के पीछे बने कुंड में नहाने चला गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। सुबह 9 बजे जब उसके पिता मो. जुल्फिकार बाहर से लौटे तो बेटे गुलाम को घर में न पाकर उससे संपर्क करना चाहा तो उसने फोन नहीं उठाया। उसके बाद उसके दोस्तों को भी फोन किया परंतु उन्होंने भी उनका फोन नहीं उठाया। इसके बाद उसके दोस्तों के परिजनों से संपर्क कि या तो गुलाम के पानी में डूबने की घटना की जानकारी सामने आयी।

जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और लाफ्ता गुलाम वारिस की तलाश शुरू की गई। बताया जाता है कि व मृतक गुलाम वारिस मो. जुल्फिकार का इकलौता बेटा था और क्राइस्ट ज्योति स्कूल मोरवा में कक्षा 10वीं का छात्र था। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन है।

रविवार देर शाम तक लोग मोरवा से दूर जंगलों के बीच बने कुंड के पानी में टायर की नाव बनाकर खोजबीन करते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इधर सोमवार सुबह बनारस से चली एनडीआरएफ टीम की राह देख रहे परिवार ने एक बार फिर से स्वयं सर्च ऑपरेशन शुरू किया और करीब 8:30 पर कुंड से किशोर का शव बरामद कर लिया गया। घटना की सूचना पर अनपरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।

पूर्व में ही दर्ज करा दी थी गुमशुदगी

बताया जा रहा है कि परिजनों ने मोरवा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज करा दी थी। चूंकि घटनास्थल उत्तर प्रदेश क्षेत्र में आता है, इसलिए अनपरा पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, रिपोर्ट आने पर ही मामले की सही जानकारी हो पायेगी। पूरे दिन मोरवा में हर कोई इस दर्दनाक हादसे की चर्चा करता रहा। जरा सी लापरवाही में परिवार का एकलौता चिराग बुझ गया है।

ये भी पढ़े-

Sarai Railway Station: सरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जमी कोलडस्ट की मोटी परत से परेशानी

LPG Gas Cylinder के लिए भटक रही जनता, छुट्टी पर अधिकारी, बुकिंग और डिलीवरी ठप, लंबी कतारों से बढ़ी परेशानी