सिंगरौली

Bank of Maharashtra robbery case: बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती काण्ड का एक आरोपी बिहार के डेहरी में गिरफ्तार

Published on:

Follow
Bank of Maharashtra robbery case
Bank of Maharashtra robbery case: सिंगरौली जिले के बैढ़न बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बीते दिन शुक्रवार की दोपहर हुई करोड़ों रूपये के डकैती के मामले में बिहार प्रांत के डेहरी से एक शातिर बदमाश धराया है, जिसकी पुष्टि कोतवाली पुलिस ने की है। वहीं चार अन्य आरोपियों की तलाश एवं धर पकड़ के लिए 10 पुलिस की टीमे रवाना की गई हैं।
गौरतलब है कि शुक्रवार की दोपहर करीब 12:35 से 12:50 के बीच बैढ़न के विंध्यनगर मार्ग स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हथियार लैस बदमाशों ने फिल्मी स्टाईल से धावा बोलकर करीब 10 करोड़ रूपये का सोना एवं 20 से 25 लाख रूपये के कैश बंदूक के नोंक पर उठा ले गये। इस सनसनीखेज वारदात को लेकर डीजीपी कैलाश मकवाना शुक्रवार की रात करीब 11 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने पूरे घटना की जानकारी लेते हुये पुलिस अधिकारी आईजी व डीआईजी से चर्चा की।
सूत्र बता रहे हैं कि इस डकैती काण्ड के एक आरोपी को बिहार के पुलिस ने डेहरी से हिरासत में ली है। हालांकि पुलिस अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नही की है।

डीजीपी भोपाल रवाना, डकैतों को पकड़ने सख्त निर्देश

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना शुक्रवार की रात करीब 11 बजे रीवा से कार के द्वारा घटनास्थल बैढ़न के बैंक पहुंचे। करीब 30 मिनट तक बैंक के अंदर पहुंच बैंक कर्मियों एवं पुलिस अधिकारियों, डीआईजी, आईजी, एसपी से बातचीत किये, इसके बाद कोतवाली पुलिस पुलिस अधिकारियों की बैठक लिये। इस दौरान डीजीपी ने मीडिया कर्मियों से मुखातिब होते हुये कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमे गठित की गई हैं, किसी भी हालत में आरोपी बचेंगे नही।
इधर आज सुबह डीजीपी भोपाल के लिए रवाना हो गये हैं। वहीं आईजी व डीआईजी देर शाम तक रूके हुये थे। इधर उक्त डकैती काण्ड के बाद शहर के व्यापारी समेत आम नागरिक भी जिले के लचर कानून व्यवस्था को लेकर एसपी के कार्यप्रणाली पर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।
ये भी पढ़े-