गांव का एक अन्य युवक जब तालाब पर नहाने गया तो शव देखकर मृत युवक के परिजनों को सूचना दी। पहुंचे परिजनों ने युवक को तालाब से निकालकर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था व मजदूरी कर के अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। युवक अविवाहित बताया गया। मृतक के परिजन बिना पुलिस को सूचना दिये युवक के शव का मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी घाट पर दाह-संस्कार कर दिया।
वहीं ग्रामीणों में चर्चा रही कि युवक को मिर्गी की बीमारी भी थी। हो सकता है नहाते समय मिर्गी आ गई हो। जिससे उसकी डूबकर मर गयी हो। खजुरी चौकी प्रभारी गणेश पटेल ने बताया कि परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है।
ये भी पढ़े-













