सिंगरौली

Singrauli NCL News: NCL अपने कर्मियों को देगी 42,000 रुपये का रिवॉर्ड, कंपनी की 315वीं बोर्ड मीटिंग में हुआ फैसला

Published on:

Follow
Singrauli NCL News
Singrauli NCL News: कोल इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी एनसीएल ने अपने कर्मियों को 42 हजार रुपये का रिवॉर्ड (इंसेंटिव) देने की घोषणा की है। रिवॉर्ड की यह राशि वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी के उत्पादन लक्ष्य से अधिक प्रदर्शन करने पर दी जाएगी। इसमें पात्र कर्मियों को कंपनी रिवॉर्ड की एकमुश्त नकद राशि देगी। पात्र कर्मचारियों के बैंक खाते में 42000 रुपये का यह एकमुश्त कैश रिवॉर्ड अप्रैल 2026 की सैलरी के साथ मई 2026 में दी जाएगी।
दरअसल, इस रिवॉर्ड राशि को लेकर कंपनी की पिछले दिनों 20 मार्च को हुई 315वीं बोर्ड मीटिंग में फैसला लिया गया है और सोमवार को इसे लेकर कंपनी के द्वारा बाकायदा एक पत्र जारी कर घोषणा की गई है। रिवॉर्ड मिलने की जानकारी मिलने के बाद एनसीएल कर्मियों में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

कुल 56 करोड़ रुपये से अधिक बांटेगी कंपनी

कंपनी के द्वारा जारी पत्र में यह भी बताया गया है कि वित्त वर्ष 2024-25 के उसके पात्र कर्मचारी (इसमें अलग हो चुके कर्मचारी भी शामिल हैं) 13510 है। ऐसे में इनमें से प्रत्येक कर्मचारी को मिलने वाले रिवॉर्ड के 42 हजार रुपये के मुताबिक कुल 56 करोड़ 74 लाख 20 हजार रुपये की राशि हो रही है, जो कंपनी अपने कर्मचारियों में वितरित कर उनका उत्साहवर्धन करेगी। यह योजना कर्मचारियों के बेहतर प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लाई गई है।

रिवॉर्ड की पात्रता के लिए जरूरी ये कुछ शर्तें

उक्त पत्र के मुताबिक, रिवॉर्ड के लिए पात्र कर्मचारियों को कम से कम 6 महीने सेवा में रहना अनिवार्य है और उनकी उपस्थिति 100 दिनों से कम नहीं होनी चाहिए। अधिकृत अवकाश को इसमें शामिल किया जाएगा, लेकिन कुछ मामलों में अयोग्यता भी तय की गई है। इसके अलावा जिन कर्मचारियों को अनुशासनहीनता धोखाधड़ी या कंपनी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे मामलों में हटाया गया है, वे इस योजना के पात्र नहीं होंगे। इसके साथ ही अप्रेंटिस को भी इस लाभ से बाहर रखा गया है।

ये भी पढ़े-

MP Anuppur News: अनूपपुर के कोतमा में भीषण हादसा, चार मंजिला लॉज गिरने से 2 लोगो की हुई मौत, तीन घायल