MP Farmers Good News : किसान कल्याण वर्ष-2026 में कृषि प्रयोजन के लिए उपयोग में आने वाले कंबाइन हार्वेस्टरों को मप्र सड़क विकास निगम के टोल नाकों पर छूट मिलेगी। बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की अध्यक्षता में सड़क विकास निगम के संचालक मंडल की बैठक में इसका निर्णय लिया गया। पश्चिमी भोपाल बायपास के निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई। इंदौर-उज्जैन और उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड मार्ग निर्माण अब जमीन स्तर (नॉन एक्सेस कंट्रोल) से होगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष 2026 में समृद्ध किसान समृद्ध प्रदेश के विचार पर किसान हित में अनेक निर्णय लिए जा रहे हैं। अब कृषि प्रयोजन के लिए उपयोग किये जाने वाले कंबाइन हार्वेस्टरों को मप्र सड़क विकास निगम के टोल प्लाजा पर शुल्क संग्रहण से छूट रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि फसल कटाई में प्रयुक्त होने वाला कंबाइन हार्वेस्टर आवश्यक कृषि उपकरण है। टोल मार्गों पर टोल छूट दिए जाने से हार्वेस्टर की परिवहन लागत में कमी आएगी। जिसका सकारात्मक प्रभाव कृषि उपज के मूल्य पर होगा, यह निर्णय कृषकों के लिए हितकर सिद्ध होगा।
सरकार ने इस साल शासकीय स्कूलों में 1 करोड़ 45 लाख बच्चों के नामांकन का रखा लक्ष्य
नए शिक्षा सत्र के अवसर पर बुधवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों में प्रवेश के लिए राज्यस्तरीय प्रवेशोत्सव शुरु किया। प्रदेश में 1 से 4 अप्रैल तक स्कूल चले हम अभियान चलेगा और बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बच्चों को निःशुल्क साइकिलें और पुस्तकें दी। मौजूदा शिक्षा सत्र में राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में 1 करोड़ 45 लाख नामांकन का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरकारी स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य करने पर स्कूल शिक्षा विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में कक्षा 1, 6 और 9 में प्रवेश प्रक्रिया सरल की है, जिससे वर्ष 2025-26 में कुल 19.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। प्रदेश के शासकीय स्कूलों में भी 32.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में 369 सांदीपनि स्कूल है, इनमें सभी सुविधाएं है।
जबलपुर-भोपाल-इंदौर हाई स्पीड ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी बाईपास से होगी
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा नवीन प्रस्तावित इंदौर-भोपाल-जबलपुर हाई स्पीड ग्रीनफील्ड 6 लेन की कनेक्टिविटी बाईपास से होगी। यह बाईपास रतनपुर गांव से शुरू होकर फंदा के पास भोपाल-देवास रोड से जुड़ेगी। इसके बनने से इंदौर जाने वाले यात्रियों को 21 किलोमीटर दूरी बच जाएगी, शहर का ट्रैफिक जाम कम होगा और एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। भोपाल की करीब 40 प्रतिशत आबादी इसका फायदा उठाएगी। जबलपुर, मंडीदीप, नर्मदापुरम से आने वाले वाहनों और रातीबड़ के आस-पास के रहवासियों को बैरागढ़, खजूरी सड़क और एयरपोर्ट से सीधे कनेक्टिविटी मिलेगी। इन्फ्रास्ट्रक्चर श्रेणी में स्काच अवार्ड मप्र सड़क विकास निगम लिमिटेड द्वारा संचालित लोक परियोजना प्रबंधन प्रणाली (एलपीपीपी) को इन्फ्रास्ट्रक्चर श्रेणी में स्काच अवार्ड 2026 (गोल्ड कैटेगरी) मिला है।
Singrauli News: सिंगरौली में बेमौसम बारिश से बढ़ी किसानों की चिंता, गेहूं की फसल पर मंडराया खतरा
NCL : देश की ऊर्जा रीढ़ बनी एनसीएल , 140 मिलियन टन उत्पादन के साथ रचा इतिहास
Uttar Pradesh Lucknow News: प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने के आरोप में 9 आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान के घर किया भोजन… बच्चों संग मनाया जन्मदिन













