BPCL State Athletics Competition: सिंगरौली जिले की दो खेल प्रतिभाओं ने अभ्यास के सीमित संसाधनों के बाद भी सागर में आयोजित मप्र राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन से सिंगरौली का नाम खेल जगत में रोशन किया है। दरअसल, बीपीसीएल की बीना रिफाइनरी द्वारा 26 और 27 अप्रैल को सागर में आयोजित मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16 एवं अंडर-18 आयु वर्ग की विभिन्न ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में सिंगरौली जिले के दो खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक पर कब्जा किया। सिंगरौली जिले में अब तक सिंथेटिक ट्रैक उपलब्ध न होने के कारण ट्रैक इवेंट के खिलाड़ियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास के अभाव में ट्रैक इवेंट के खिलाड़ी संघर्ष करते नजर आए, फिर भी उनका उत्साह सराहनीय रहा। फील्ड इवेंट में सिंगरौली जिले के खिलाड़ियों ने शानदार सफलता अर्जित की। जोया राम गांजू ने अंडर-16 बालिका वर्ग की जेवलिन थ्रो एवं शॉटपुट स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दोनों मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। वहीं आदित्य राज सिंह बघेल ने भी अंडर-16 बालक वर्ग की शॉटपुट स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
ये भी पढ़े-
Singrauli News: यूपी की सीमा में बने कुंड में नहाते वक्त डूबने से हुई मौत, पुलिस कर रही जांच













