Singrauli Deosar News: बदहाल सीधी-सिंगरौली मार्ग में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। एनएच-39 की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने – घरों में घुस जाते हैं। कुछ इसी तरह का – ताजा मामला देवसर के झुरही कोहराखोह – में सामने आया, जहां पर बेलगाम गति – से भागता एक बल्कर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान में जा – घुसा। जिस समय बल्कर मकान में घुसा, – उस समय वहां पर राजा विश्वकर्मा और – उनकी बुजुर्ग मां बैठी थी, जो बल्कर की – चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे में घायल मां बेटे को इलाज के लिए परिजन और स्थानीय लोग जिला अस्पताल पहुंचाये, जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। हादसे में घायल मां-बेटे को गंभीर चोट पहुंची है।
अनियंत्रित बल्कर के मकान से टकराने से मकान का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त होना बताया जा रहा है। मकान स्वामी द्वारा सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की है। इस मामले में जियावन थाना पुलिस द्वारा बल्कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है, जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
बल्कर और घर के मलबे में फंसे थे मां-बेटे
घर में बल्कर घुसने की घटना बुधवार-गुरुवार रात की बताई जा रही है। अनियंत्रित बल्कर जिस समय सड़क छोड़कर घर में घुसा, उस समय मां-बेटे घर के अंदर थे। दोनों बल्कर और घर के मलबे में दब गए थे। शोर-शराबा सुनकर घर में सो रहे थे दूसरे लोग जागे और दबे हुए मां-बेटे को किसी तरह से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि बल्कर जब ढलान से नीचे उतर रहा था उसी समय टायर फट गया जिससे अनियंत्रित हो गया और सड़क के नीचे बने मकान में जाकर टकरा गया। राहत की बात रही कि मकान के जिस हिस्से से बल्कर टकराया उस हिस्से में छोटे बच्चे नहीं सो रहे थे नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
ये भी पढ़े-
लॉन्च डेट Confirm, इस दिन होगी मोटे टायर वाली Royal Enfield Bobber 350 की धाकड़ एंट्री













