Singrauli News TET Exam: टीईटी परीक्षा अनिवार्य किए जाने और प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता बहाल करने की मांग को लेकर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पंचायत राज्यमंत्री राधा सिंह, विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह, विधायक देवसर राजेन्द्र मेश्राम को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने मांगों को जायज ठहराते हुए उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। शिक्षकों ने अपने जनप्रतिनिधियों से बताया कि वह वर्ष 1998 से शासन के निर्देशानुसार लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में अब टीईटी परीक्षा कराना कराना अव्यवहारिक है। उनका कहना है कि कई शिक्षक 25 से 50 वर्ष की आयु के बीच है, इसके बावजूद उन्हें दोबारा परीक्षा देकर योग्यता साबित करने के लिए बाध्य किया जा रहा है।
इस आदेश से प्रदेश के लगभग डेढ़ लाख शिक्षकों और उनके परिवारों में मानसिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। शिक्षकों ने मांग की है कि टीईटी की अनिवार्यता को तत्काल समाप्त किया जाए और प्रदेश सरकार उनके पक्ष में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करें। इसके साथ ही प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता बहाल करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।
ज्ञापन देने वालों में महेंद्र प्रसाद द्विवेदी, रमेश पांडेय, केके द्विवेदी, अनिल पांडेय, विजय उपाध्याय, सुषमा श्रीवास्तव, अनीता सिंह, पंचराज सिंह, भागीरथी सिंह उपस्थित रहीं।
ये भी पढ़े-










