ब्रेकिंग न्यूज़

UP Varanasi News: तालाब में नहाने गये युवक की डूबकर मौत

Published on:

Follow
UP Varanasi News
UP Varanasi News: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बहेडवा गांव में सोमवार की सुबह गांव के तालाब में नहाने गए युवक की गहरे पानी में चले जाने से डूबकर मौत हो गयी। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिये शव का दाह संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार दिलीप कुमार (25) पुत्र स्व. ज्ञानशंकर रोज की भांति घर से थोड़ी दूर पर तालाब पर नहाने गया था। नहाने के दौरान दिलीप की गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गयी।

गांव का एक अन्य युवक जब तालाब पर नहाने गया तो शव देखकर मृत युवक के परिजनों को सूचना दी। पहुंचे परिजनों ने युवक को तालाब से निकालकर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था व मजदूरी कर के अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।  युवक अविवाहित बताया गया। मृतक के परिजन बिना पुलिस को सूचना दिये युवक के शव का मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी घाट पर दाह-संस्कार कर दिया।

वहीं ग्रामीणों में चर्चा रही कि युवक को मिर्गी की बीमारी भी थी। हो सकता है नहाते समय मिर्गी आ गई हो। जिससे उसकी डूबकर मर गयी हो। खजुरी चौकी प्रभारी गणेश पटेल ने बताया कि परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है।

ये भी पढ़े-

MP Anuppur News: अनूपपुर के कोतमा में भीषण हादसा, चार मंजिला लॉज गिरने से 2 लोगो की हुई मौत, तीन घायल

Singrauli NCL News: NCL अपने कर्मियों को देगी 42,000 रुपये का रिवॉर्ड, कंपनी की 315वीं बोर्ड मीटिंग में हुआ फैसला