सिंगरौली

Singrauli News: सिंगरौली में बेमौसम बारिश से बढ़ी किसानों की चिंता, गेहूं की फसल पर मंडराया खतरा

Published on:

Follow
Singrauli News
Singrauli News: सिंगरौली जिले में बुधवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली। बैढ़न सहित कई क्षेत्रों में हल्की से लेकर तेज बारिश दर्ज की गई। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला चलता रहा। इस बदलाव के कारण तापमान में गिरावट आई, जिससे आम लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है।

इस समय जिले में गेहूं की फसल पूरी तरह पककर कटाई के लिए तैयार है। ऐसे में बेमौसम बारिश किसानों के लिए मुसीबत बन सकती है। खेतों में खड़ी फसल अगर ज्यादा देर तक पानी में भीगती रही, तो दाने काले पड़ने और गुणवत्ता खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। कई किसानों ने कटाई शुरू कर दी थी, लेकिन अचानक हुई बारिश ने काम रोक दिया।

स्थानीय किसानों का कहना है कि अगर अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहा, तो भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। पहले ही खेती में लागत बढ़ने से किसान परेशान हैं, ऊपर से यह बारिश उनकी मेहनत पर पानी फेर सकती है। वहीं, मौसम विभाग ने भी अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, जिससे किसानों की चिंता और गहरा गई है।

ये भी पढ़े-

NCL : देश की ऊर्जा रीढ़ बनी एनसीएल , 140 मिलियन टन उत्पादन के साथ रचा इतिहास

Singrauli Bijli Bill : MP के सिंगरौली में बिजली विभाग ने ग्राम पंचायतों को थमाया लाखों रूपए का बिल,देखकर पैरों तले से खिसकी जमीन