कुल 56 करोड़ रुपये से अधिक बांटेगी कंपनी
कंपनी के द्वारा जारी पत्र में यह भी बताया गया है कि वित्त वर्ष 2024-25 के उसके पात्र कर्मचारी (इसमें अलग हो चुके कर्मचारी भी शामिल हैं) 13510 है। ऐसे में इनमें से प्रत्येक कर्मचारी को मिलने वाले रिवॉर्ड के 42 हजार रुपये के मुताबिक कुल 56 करोड़ 74 लाख 20 हजार रुपये की राशि हो रही है, जो कंपनी अपने कर्मचारियों में वितरित कर उनका उत्साहवर्धन करेगी। यह योजना कर्मचारियों के बेहतर प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लाई गई है।
रिवॉर्ड की पात्रता के लिए जरूरी ये कुछ शर्तें
उक्त पत्र के मुताबिक, रिवॉर्ड के लिए पात्र कर्मचारियों को कम से कम 6 महीने सेवा में रहना अनिवार्य है और उनकी उपस्थिति 100 दिनों से कम नहीं होनी चाहिए। अधिकृत अवकाश को इसमें शामिल किया जाएगा, लेकिन कुछ मामलों में अयोग्यता भी तय की गई है। इसके अलावा जिन कर्मचारियों को अनुशासनहीनता धोखाधड़ी या कंपनी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे मामलों में हटाया गया है, वे इस योजना के पात्र नहीं होंगे। इसके साथ ही अप्रेंटिस को भी इस लाभ से बाहर रखा गया है।
ये भी पढ़े-













