सिंगरौली

NCL : देश की ऊर्जा रीढ़ बनी एनसीएल , 140 मिलियन टन उत्पादन के साथ रचा इतिहास

Published on:

Follow
NCL

NCL :   देश की ऊर्जा संरक्षा को समर्पित कोल इंडिया लिमिटेड की सिंगरौली स्थित मिनीरत्न कंपनी एनसीएल ने वित्त वर्ष 2025-2 में भी प्रोडक्शन लक्ष्य को समय से पहले हासिल करने की परंपरा को बरकरार रखा है। दरअसल, सोमवार को एनसीएल ने प्रथम पाली तक 140 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर लिया है और इसके साथ ही कंपनी ने एक दिन शेष रहते वार्षिक कोयला उत्पादन लक्ष्य को हासिल कर इतिहास रच दिया। कोयला है तो भरोसा है की परिकल्पना को चरितार्थ करते हुए, 140 मिलियन टन का यह ऐतिहासिक उत्पादन राष्ट्र की प्रगति के प्रति टीम एनसीएल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इसलिए भी एनसीएल की यह उपलब्धि महत्वपूर्ण

मौजूदा ऊर्जा परिदृश्य में, घरेलू स्तर पर उत्पादित कोयला एक बार फिर भारत के बिजली क्षेत्र की एक भरोसेमंद रीढ़ साबित हो रहा है। इस संदर्भ में, एनसीएल के लगातार और बढ़े हुए उत्पादन ने तापीय बिजली संयंत्रों को कोयले की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई है। अपनी 10 मशीनीकृत ओपन कास्ट खदानों के माध्यम से एनसीएल वर्षों से लगातार वार्षिक उत्पादन लक्ष्यों को हासिल करते आ रही है, जो इसकी निरंतर परिचालन उत्कृष्टता को रेखांकित करती है। एनसीएल की यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि कोयला देश के लिए सबसे किफायती उपलब्ध ऊर्जा संसाधन बना हुआ है और आने वाले वर्षों में भी यह बिजली उत्पादन के प्रमुख स्त्रोत के रूप में अपनी भूमिका निभाता रहेगा।

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति करने का आश्वासन

एनसीएल प्रबंधन ने कंपनी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए टीम एनसीएल व विभिन्न हितग्राहियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि भविष्य में भी कंपनी इसी प्रकार देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण योगदान देती रहेगी। एनसीएल की इस उपलब्धि में कंपनी की सभी उत्पादन परियोजनाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Viral Singrauli News : मध्य प्रदेश के सिंगरौली में राशन के लिए हाई वोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़ा नाराजी युवक 

Singrauli Bijli Bill : MP के सिंगरौली में बिजली विभाग ने ग्राम पंचायतों को थमाया लाखों रूपए का बिल,देखकर पैरों तले से खिसकी जमीन

UP Varanasi News: मिर्जामुराद में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मजदूर की मौत, छह जख्मी

MP News : आजादी के 78 साल बाद MP के इस जिले को मिली रेल की सौगात,रेल कनेक्टिविटी से बदलेगी जिले की तस्वीर