खेल समाचार

IPL 2026 RR vs RCB : राजस्थान रॉयल्स 6 विकेट से जीता, 202 रन का लक्ष्य 18 ओवर में हासिल किया

Published on:

Follow
IPL 2026 RR vs RCB

IPL 2026 RR vs RCB : आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विजय रथ को रोकते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। राजस्थान ने 202 रन के बड़े लक्ष्य को आसानी से 18 ओवर में हासिल कर लिया। वैभव सूर्यवंशी (78 रन, 26 गेंद) की आतिशी पारी ने मुकाबले को एकतरफा बना दिया। यह रॉयल्स की सीजन में लगातार चौथी जीत रही। वहीं, आरसीबी को लगातार तीन जीत के बाद पहली शिकस्त मिली। बारिश के चलते एक घंटे की देरी से शुरू हुए मुकाबले में आरसीबी की शुरुआत खराब रही। टीम ने पहली गेंद पर फिल सॉल्ट का विकेट गंवाया और फिर 11 ओवर में टीम का स्कोर 94/6 हो गया। लेकिन कप्तान रजत (63) और वेंकटेश अय्यर (29*) की शानदार पारियों ने टीम को 201/8 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया। यह 100 रन के भीतर 6 विकेट गंवाने के बाद लीग इतिहास का सबसे बड़ा टोटल है।

वैभव और जुरेल के बीच दूसरी सबसे तेज साझेदारी

बड़े चेज में यशस्वी (13) सस्ते में आउट हुए। लेकिन वैभव और ध्रुव जुरेल ने महज 37 गेंदों पर 108 रन की साझेदारी कर मैच एकतरफा बना दिया। 17.51 के रन रेट से हुई यह साझेदारी लीग की दूसरी सबसे तेज है। इस दौरान वैभव ने सीजन में दूसरी बार 15 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी। जुरेल (81*) और जडेजा (24*) ने 68* रन की साझेदारी कर मैच खत्म किया।

वैभव का प्रदर्शन:

  • 78 रन (26 गेंद)
  • 8 चौके, 7 छक्के
  • स्ट्राइक रेट: 300

ऑरेंज कैप (बैटिंग)

खिलाड़ी टीम रन
वैभव राजस्थान 200
यशस्वी राजस्थान 183
जुरेल राजस्थान 164

 

पर्पल कैप (बॉलिंग)

खिलाड़ी टीम विकेट
बिश्नोई राजस्थान 9
प्रसिद्ध गुजरात 6
विशक पंजाब 5

आईपीएल 2026 – पॉइंट टेबल

रैंक टीम मैच जीते हारे NR अंक रन रेट
1 राजस्थान 4 4 0 0 8 +2.055
2 पंजाब 3 2 0 1 5 +0.637
3 बेंगलुरु 3 2 1 0 4 +1.231
4 दिल्ली 3 2 1 0 4 +0.811
5 लखनऊ 3 2 1 0 4 -0.359
6 हैदराबाद 3 1 2 0 2 +0.275
7 गुजरात 3 1 2 0 2 -0.270
8 मुंबई 3 1 2 0 2 -0.715
9 कोलकाता 4 0 3 1 1 -1.315
10 चेन्नई 3 0 3 0 0 -2.517

 

UP News : माफिया अतीक के भाई अशरफ के गनर की गोली मारकर हत्या,चकिया के आशिफ दुर्रानी से थी रंजिश

MP Anuppur News: अनूपपुर के कोतमा में भीषण हादसा, चार मंजिला लॉज गिरने से 2 लोगो की हुई मौत, तीन घायल

UP Varanasi News: तालाब में नहाने गये युवक की डूबकर मौत

Independence Day Rangoli Design 2024: 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बना है रंगोली की यह नई डिजाइन