ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा और नौकरियाँ

Uttar Pradesh Lucknow News: प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने के आरोप में 9 आरोपी गिरफ्तार

Published on:

Follow
Uttar Pradesh Lucknow News
Uttar Pradesh Lucknow News: उत्तर प्रदेश पुलिस के एसटीएफ ने प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने के लिए जाली दिव्यांगता प्रमाण पत्र का इस्तेमाल करने और पेशेवर सॉल्वर (प्रश्न पत्र हल करने वालों) के जरिए परीक्षा दिलवाने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। STF द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, बुध बुधवार को एक अभियान के दौरान इन लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह मामला केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित

पेशेवर सॉल्वर वसूलते थे मोटी रकम

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह गिरोह बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लुभाता था और इसके बदले उनसे मोटी रकम वसूलता था। उन्होंने बताया कि ऐसा आरोप है कि इस गिरोह के सदस्य बिचौलियों के जरिए जाली दिव्यांगता प्रमाण पत्र का इंतजाम करते थे और यह सुनिश्चित करते थे कि उम्मीदवारों को दिव्यांगता की श्रेणी के तहत योग्य घोषित किया जाए। एसटीएफ के बयान के मुताबिक, आरोपी परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा में बैठने और प्रश्न-पत्र हल करने के लिए पेशेवर सॉल्वर का इस्तेमाल करते थे।

एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल भर्ती परीक्षा टियर-टू में हुई अनियमितता से जुड़ा है। बयान के अनुसार, यह परीक्षा जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के पद के लिए 22 से 25 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। इसमें बताया गया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज किशोर, नीरज झा, सत्यम कुमार, राम मिलन, मनीष मिश्रा, आकाश अग्रवाल, सौरभसोनी, अभिषेक यादव और दीपक कुमार के रूप में हुई है। ये सभी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं।

छापेमारी कर लिया हिरासत में

बयान के अनुसार, सूचना के आधार पर एसटीएफ की एक टीम ने 24 मार्च को लखनऊ के विकास नगर, सेक्टर चार स्थित सेंट्रल एकेडमी में बने सीबीएसई परीक्षा केंद्र पर छापा मारकर आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया था, जबकि एक अन्य आरोपी को बाद में पूछताछ के लिए गोरखपुर से से लाया गया। बयान के अनुसार, पूछताछ और दस्तावेजी सुबूतों के आधार पर बुधवार को सभी नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 13 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, 2.70 लाख रुपये नकद, एक कार और छह जाली दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बरामद किये गये।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान के घर किया भोजन… बच्चों संग मनाया जन्मदिन

LPG Shortage News: घबराएं नहीं… देश में पेट्रोल-डीजल, LPG का 60 दिन का स्टॉक मौजूद