Singrauli News: केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा वालीबॉल (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता में सिंगरौली जिले से लाल बहादुर सिंह बैस को चुना गया है। वे उक्त टूर्नामेंट में प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 20 से 25 मार्च तक स्पोट्स कॉम्प्लेक्स पीतमपुरा दिल्ली में किया जा रहा है।
उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु मप्र टीम की चयन प्रक्रिया गत 12 मार्च को तात्या टोपे स्टेडियम टीटी नगर भोपाल में की गई थी। महिला एवं पुरुष वालीबॉल टीम के चयन हेतु ट्रायल्स चयन समिति में नामित सदस्यों डॉ. प्रदीप अस्टैया सहायक संचालक खेल और युवा कल्याण मप्र, प्रणव मजूमदार प्रशिक्षक वालीबॉल सेवानिवृत्त, मयूर श्रीवास्तव सहायक प्रशिक्षक खेल और युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में पुरुष टीम के लिए लाल बहादुर सिंह का चयन किया गया।
लॉन्च डेट Confirm, इस दिन होगी मोटे टायर वाली Royal Enfield Bobber 350 की धाकड़ एंट्री













