सिंगरौली

Singrauli News : एनसीएल 210.20 हेक्टेयर एरिया में मियावाकी तकनीक से लगाएगी 5.40 लाख पौधे,बदलेगा खदान क्षेत्र का स्वरूप

Published on:

Follow
Singrauli News

Singrauli News : मध्य प्रदेश में कोयला खदानों के ओवर बर्डन डम्प और आसपास के एरिया में पौधरोपण करने के लिए एनसीएल ने एमपीआरवीवीएन के साथ किया एमओयू

Singrauli News : भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने सतत खनन की नीतियों के तहत मध्य प्रदेश स्थित खदानों के ओवर बर्डन डम्प वाले एरिया व आसपास में 210.20 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 5.40 लाख पौधारोपण करायेगा।  ये पौधरोपण वर्ष 2026-27 में मियावाकी तकनीक से कराया जाएगा। इसमें 208.20 हेक्टेयर भूमि (मध्य प्रदेश स्थित खदानों पर लगभग 4.70 लाख तथा 2 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 70000 लक्ष्य पौधारोपण का कंपनी ने रखा है। इस पौधारोपण के लिए खदान के अधिभार डंप व समतल भूमि निर्धारित की गयी है जहां बड़े स्तर पर स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। इस कार्य के लिए एनसीएल ने मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम (एमपीआरवीवीएन) के साथ बुधवार को एमओयू किया है।

मौजूद ? एमओयू के दौरान कौन-कौन रहे

एमओयू के दौरान एनसीएल की ओर से महाप्रबंधक पर्यावरण एवं वन राकेश कुमार, उप प्रबंधक पर्यावरण डीके सैनी और मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम की ओर से संभागीय प्रबंधक रीवा- सीधी परियोजना मण्डल राकेश कोडापे, परियोजना रेंज अधिकारी अमलोरी, झिंगुरदह एसके पटेल, परियोजना रेंज अधिकारी जयंत एलपी शुक्ला उपस्थित रहे।

MP Farmers Good News : मध्यप्रदेश में किसान हित में बड़ा कदम, कंबाइन हार्वेस्टरों पर अब नहीं लगेगा टोल

Singrauli News: सिंगरौली में बेमौसम बारिश से बढ़ी किसानों की चिंता, गेहूं की फसल पर मंडराया खतरा

NCL : देश की ऊर्जा रीढ़ बनी एनसीएल , 140 मिलियन टन उत्पादन के साथ रचा इतिहास

Singrauli Bijli Bill : MP के सिंगरौली में बिजली विभाग ने ग्राम पंचायतों को थमाया लाखों रूपए का बिल,देखकर पैरों तले से खिसकी जमीन