MP News: गढ़ाकोटा रोड पर शनिवार तड़के करीब 4 बजे एक चलती कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार डॉक्टर की पत्नी जिंदा जल गईं, जबकि डॉक्टर समय रहते बाहर निकलकर सुरक्षित बच गए। घटना के समय महिला कार की पीछे वाली सीट पर बदहवास हालत में थीं। आग इतनी भीषण थी कि शरीर काफी हद तक जल चुका था। जानकारी के मुताबिक गढ़ाकोटा निवासी डॉ. नीलेश कुर्मी (42) पत्नी सीमा (38) को इलाज के लिए सागर ला रहे थे। रास्ते में चनाटोरिया के पास अचानक कार में आग भड़क उठी। कार में सीएनजी किट लगी होने की बात सामने आई है।
हालांकि, शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लगने के चलते पुलिस बारीकी से तफ्तीश में लगी है। वहीं फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पति डॉ. नीलेश से सानौधा थाने में पूछताछ भी की। उनसे पूछा गया कि- पत्नी की तबीयत खराब थी तो पहले बाहर क्यों नहीं दिखाया।
हादसे के दौरान कार में लगी आग
भाई बोला- बताया था दीदी को हार्ट अटैक आया सीमा के भाई लोकेश पटेल ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे जीजा डॉ. नीलेश का फोन आया। कहा कि सीमा को हार्ट अटैक आया है। वे उन्हें राय अस्पताल ले जा रहे हैं। इसी दौरान फिर फोन आया कि सानौधा के पास एक्सीडेंट हो गया। थोड़ी देर बाद एक और कॉल आया जिसमें उन्होंने बताया कि कार में आग लग गई और सीमा उसमें जल गई हैं। लोकेश ने बताया कि सीमा व जीजा में अक्सर विवाद होता रहता था। उन्होंने शक जताया कि सीमा को पहले बेहोश किया गया होगा या फिर उनकी हत्या कर दी गई होगी और इसके बाद उन्हें कार से ले जा रहे थे। आशंका जताते हुए उन्होंने कहा कि वास्तव में एक्सीडेंट हुआ होता, तो घटनास्थल पर उसके निशान जरूर मिलते।
ये भी पढ़े-
जंगल कटने में Madhya Pradesh बना नंबर-1, विकास के नाम पर 38,553 हेक्टेयर वन नष्ट














