ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Indore Fire Incident: एक ही रात में सब खत्म हो गया…” इंदौर हादसे में बचे बेटे ने सुनाई दर्दभरी कहानी

Published on:

Follow
Indore Fire Incident

Indore Fire Incident: इंदौर के बंगाली चौराहे के पास ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में बुधवार तड़के 3:10 बजे एक दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर के बाहर चार्ज हो रही ईवी कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और देखते ही देखते पूरे मकान में फैल गई।

हादसे में पॉलीमर कारोबारी मनोज पुगलिया (65), उनकी गर्भवती बहू सिमरन (30), मनोज के साले विजय सेठिया (65), उनकी पत्नी सुमन (60), भतीजा कार्तिक उर्फ छोटू (22), बेटी रुचिका उर्फ टीनू (35), नातिन राशि (12) व नाती तन्मय (6) की जिंदा जलने से मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के भीतर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। विजय परिवार के साथ किशनगढ़ (बिहार) से इंदौर आए थे। पड़ोसियों ने दूसरी मंजिल की जाली तोड़कर मनोज की पत्नी सुनीता, बेटे सौरभ और बाबू उर्फ सौमिल को बचाया। सबसे छोटा बेटा हर्षित बेहोश हो गया, जिसे टीम ने बाहर निकाला। घर में 12 भरे हुए सिलेंडर थे। जिनमें से 2 फट गए। बाकी 10 को समय रहते निकाल लिया, नहीं तो पास के घर भी चपेट में आ जाते।

हर्षित बोले- आग इतनी तेज फैली कि कोई निकल न सका

मनोज के छोटे बेटे हर्षित पुगलिया (25), जो इस हादसे में बच गए, सीएचएल अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक कार उनकी ही थी और रात में उन्होंने ही चार्ज पर लगाई थी। सुबह 4 बजे पापा ने जगाया, लेकिन जैसे ही आगे बढ़ा, धुएं में बेहोश हो गया। होश आया तो एंबुलेंस में था। उन्होंने कहा आग इतनी तेजी से फैली कि कोई निकल नहीं सका…। एक ही रात में सब खत्म हो गया।

कार में शार्ट सर्किट से आग, फिर पूरा घर चपेट में

पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बताया कि आग की शुरुआत घर के बाहर चार्ज हो रही ईवी कार (टाटा पंच) में शॉर्टसर्किट से हुई। स्पार्किंग से इलेक्ट्रिक बोर्ड, मीटर व मुख्य केबल में आग लगी, जो बिजली पोल तक फैल गई। आंगन में खड़ी बाइक-एक्टिवा के पेट्रोल टैंक से भी आग भड़की। एसी, फ्रिज के कंप्रेसर और दो सिलेंडर फटने से आग और तेजी से फैल गई।

Elephant Fossils : मध्य प्रदेश की सीधी में मिले ढाई लाख वर्ष पुराने प्रोबोसिडियन कुल के हाथियों के जीवाश्म 

LPG : एलपीजी की खपत 17 प्रतिशत घटी; पेट्रोल 13% और डीजल 8 फीसदी ज्यादा बिका

MP कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रदेश के किसानों को गेहूं पर अब मिलेगा बोनस

UP News: अंडों पर लिखना होगा प्रोडक्ट की जानकरी और Expiry Date