ब्रेकिंग न्यूज़

LPG Shortage News: घबराएं नहीं… देश में पेट्रोल-डीजल, LPG का 60 दिन का स्टॉक मौजूद

Published on:

Follow
LPG Shortage News

LPG Shortage News: पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस (LPG) के खत्म होने की खबरों के बीच केंद्र सरकार ने फिर कहा है कि घबराएं नहीं। इनका 60 दिन का स्टॉक देश के पास है। इसके बाद यानी अगले 60 दिन के क्रूड की बुकिंग भी सरकार ने कर ली है। 8 लाख टन एलपीजी कार्गो सुरक्षित कर लिए गए हैं। ये अमेरिका, रूस, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों से आ रही है।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि देश में 50 हजार टन एलपीजी रोज बन रही है। उत्पादन 40% बढ़ाया है। खत्म होने की अफवाहें जानबूझकर फैलाई जा रही हैं। इनसे बचें। कुछ जगह ऑयल कंपनियों के ‘कैश-एंड-कैरी’ सिस्टम के बाद फ्यूल उठाने में दिक्कत की बात सामने आई है। इसके लिए सरकार ने पंप मालिकों को राहत दी है। उनके लिए क्रेडिट लिमिट बढ़ाकर 3 दिन कर दी है।

1 अप्रैल से देश के सभी पंपों पर ई20 पेट्रोल बेचना अनिवार्य

देश में एक अप्रैल 2026 से आरओएन-95 के साथ 20% एथेनॉल मिश्रित ई20 पेट्रोल बेचा जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि विशेष परिस्थितियों में कुछ चुनिंदा क्षेत्रों के लिए और केवल सीमित अवधि के लिए इस नियम में छूट दी जा सकती है।

1 एथेनॉल गन्ना, मक्का से बनता है। यह पेट्रोल की तुलना में कम प्रदूषण करता है। देश में जून 2022 से 10% एथेनॉल मिश्रण वाला तेल दिया जा रहा है। ताजा फैसले का उद्देश्य कच्चे तेल के आयात में कटौती करना, प्रदूषण (उत्सर्जन) को कम करना और फसलों से प्राप्त एथेनॉल की मांग बढ़ाकर किसानों की आय बढ़ाना है।

होटल-रेस्त्रां फूड बिल में नहीं जोड़ सकेंगे एलपीजी का चार्ज

सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने होटल, रेस्त्रां को कहा है कि वे फूड बिल में एलपीजी सरचार्ज या कोई अतिरिक्त शुल्क न जोड़ें। ऐसे शुल्क कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट के तहत गलत हैं। मेनू में जो कीमत दिख रही है, वही आइटम की फाइनल कीमत मानी जाएगी।

Accident : ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की टक्कर में 3 युवकों की मौत, कार की चेसिस काटकर निकाले गए युवक