Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 रिवेंज’ 19 मार्च को रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचती नजर आ रही है। करीब 235 मिनट की इस फिल्म को लेकर दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देशभर के कई मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन थिएटरों में आधी रात के बाद और सुबह तड़के शो होंगे। आमतौर पर फिल्मों के लिए इस तरह के शो रिलीज के बाद मांग के आधार पर जोड़े जाते हैं, लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही यह ट्रेंड सेट कर दिया है।
मुंबई, पुणे और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में थिएटर मालिकों ने दर्शकों की भारी मांग को देखते हुए रात 2 बजे से ही शो रखना शुरू कर दिया है। मुंबई के सायन और ठाणे के कई मल्टीप्लेक्स में देर रात 2:15 से लेकर सुबह 5:30 तक लगातार शो शेड्यूल किए गए हैं। यह पहली बार है जब किसी हिंदी फिल्म के लिए इतनी जल्दी 24 घंटे स्क्रीनिंग मॉडल अपनाने की नौबत आई है।
मराठा मंदिर में बदला ‘दिलवाले…’ का समय
इस फिल्म का असर सिर्फ मल्टीप्लेक्स तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि मुंबई के प्रसिद्द सिंगल स्कीन मराठा मंदिर में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दशकों से से 11:30 बजे चलने वाली ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के शो का समय बदलकर सुबह 10 बजे कर दिया गया है, ताकि ‘धुरंधर 2’ के लंबे स्नटाइम को ध्यान में रखते हुए दिन में तीन शो आराम से चलाए जा सकें।
विदेश में भी भारी उत्साह
2′ को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म में अजय सान्याल की अहम भूमिका निभा रहे अभिनेता आर माधवन बता चुके हैं कि अरब देशों में फिल्म के बैन होने के कारण कई लोग फिल्म भारत आकर देखने वाले हैं। ओवरसीज मार्केट में ओपनिंग वीकेंड के लिए करीब 60 करोड रुपये की प्री-सेल्स दर्ज की गई है। अगर भारतीय प्रीव्यू, पहले दिन की एडवांस बुकिंग और इंटरनेशनल प्री-सेल्स को मिलाकर देखा जाए, तो फिल्म ने रिलीज से पहले ही 123 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।
दक्षिण के सिनेमा का क्रेज खत्म होगा
फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा कई पोस्ट करके कह चुके हैं कि फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ दक्षिण के सिनेमा का क्रेज खतम कर देगी। यह फिल्म का नया इतिहास लिखेगी। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सिनेमाई इवेंट बन चुकी है। इस फिल्म के कलाकारों को भी नई इमेज मिली है। ‘धुरंधर’ में गौरव गेरा के अभिनय की तारीफ हुई थी। उन्होंने कराची के ल्यारी इलाके में जूस बेचने वाले बुजुर्ग मोहम्मद आलम का किरदार निभाया है। धुरंधर 2 में भी उनके किरदार को अहमियत दी गई है। गौरव ने बताया कि ‘जस्सी जैसी कोई नहीं” और “छुटकी’ जैसे कॉमेडी रोल के बाद ‘धुरंधर’ ने मुझे नई इमेज सामने लाने की आजादी दी।
एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड कमाई
- 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यू से ही फिल्म ने
- लगभग 38.50 करोड़ रुपए की कमाई।
- 19 मार्च को रिलीज के पहले दिन के लिए एडवांस
- बुकिंग 24.50 करोड़ रुपए के पार।
- 13,000 से ज्यादा शो के लिए करीब 6.25 लाख टिकट बिक चुके हैं अब तक देशभर में।
UP News: अंडों पर लिखना होगा प्रोडक्ट की जानकरी और Expiry Date
लॉन्च डेट Confirm, इस दिन होगी मोटे टायर वाली Royal Enfield Bobber 350 की धाकड़ एंट्री
Ola S1 का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हुई कीमत मात्र 37000 एक बार चार्ज करने से चलेगी 200 किलोमीटर













