Singrauli Bargawan News: नवरात्रि पर्व पर बड़ोखर में शनिवार को प्रारंभ हुए जिला स्तरीय 24 घंटे के श्री दुर्गा चालीसा अखंड पाठ का रविवार को समापन किया गया। इस अवसर पर भाशचे पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय मुख्य सचिव आशीष शुक्ला मौजूद रहे। पाठ के समापन उपरांत नशामुक्ति रैली का आयोजन किया गया।
यह रैली बरगवां गेट नंबर 1 से प्रारंभ होकर थाना मार्ग होते हुए बरगवां मार्केट से ओवरब्रिज तक निकाली गई, जिसमें युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। संगठन के प्रदेश प्रवक्ता बाबूलाल विश्वकर्मा ने मंच संचालन किया। तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहाकि सौभाग्य के क्षण आज हमारे और आपके जीवन से जुड़ गए। नवरात्रि के पर्वों में सुबह शाम हर एक घर में मां की आराधना साधना होती है, वह भी एक सौभाग्य के क्षण होते हैं। सभी देवी-देवताओं की आराधना का जो लाभ होता है, वह
भी उन शिष्यों को अवश्य प्राप्त होगा। जीवन में कर्म करो, पुरुषार्थ करो, आगे बढ़ो मेहनत करो, मगर ईमानदारी के साथ कभी भी अनीति, अन्याय, अत्याचार का मार्ग मत अपनाओ, कभी भी भ्रष्टाचार का मार्ग मत अपनाओ। कभी भी किसी को दुख देकर आगे बढ़ने का प्रयास मत करो।
सत्य के मार्ग पर चलकर तैयार किए साधक
केंद्रीय मुख्य सचिव आशीष शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहाकि शक्तिपुत्र जी महाराज की वह विशेष यात्रा, जिसके माध्यम से युग परिवर्तन की नींव स्थापित हुई है। हमारा भारत विश्वगुरु है, लेकिन वह सत्यार्थ हमें आपको को उत्पन्न करनी पड़ेगी। अपने जीवन से अकर्मण्यता को आलस को निराशा को जड़ता को दूर करते हुए कार्य करने की जरूरत है। अभी हम बहुत कम काम कर रहे हैं, हमें बहुत बढ़कर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहाकि आप सभी लोग नशा मुक्त, मांसाहार मुक्त और चरित्रवान जीवन जीने में ही भरोसा रखें।
ये भी पढ़े-
सिंगरौली जिले के किसान परिवार के मनीष बने CIL में HR Officer
जंगल कटने में Madhya Pradesh बना नंबर-1, विकास के नाम पर 38,553 हेक्टेयर वन नष्ट













