धर्म

Navratri Bhog Recipe: नवरात्र पर भोग के लिए बनाएं ये खास लड्डू

Published on:

Follow
Navratri Bhog Recipe

Navratri Bhog Recipe: नवरात्रि के पावन अवसर पर फलाहार में कुछ ऐसा बनाने की इच्छा होती है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी हो। ऐसे में सिंघाड़े के आटे और फूल मखाने से बने ये लड्डू एक बेहतरीन विकल्प हैं, जो व्रत के दौरान शरीर को आवश्यक पोषण भी देंगे। माताजी को भोग लगाने के लिए भी यह एक विशेष और सात्विक मिठाई है, जिसे बनाना भी बेहद आसान है।

लड्डू बनाने की सामग्री:-

  • 2 कप सिंघाड़े का आटा
  • फूल मखाने
  • 1 कप घी
  • 3 बड़े चम्मच देसी
  • खांड या बूरा शक्कर 1/2 कप
  • इलायची पाउडर 1/4 छोटा चम्मच

लड्डू बनाने की विधि:-

  • सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही लीजिए और उसमें एक बड़ा चम्मच घी डालकर हल्का गर्म कर लीजिए।
  • अब इसमें फूल मखाने डालकर धीमी आंच पर कुरकुरे होने तक भून लीजिए। भुन जाने पर इन्हें एक प्लेट में निकाल लीजिए।
  • इसके बाद उसी कड़ाही में बचा हुआ घी डालें।
  • घी गर्म होने पर सिंघाड़े का आटा डालिए और गैस की आंच धीमी कर दीजिए।
  • लगातार चलाते हुए आटे को अच्छी तरह भूनें, जब तक कि उसका रंग हल्का सुनहरा औ और खुशबूदार न हो जाए।
  • इस बीच, भुने हुए हुए मखानों को हल्का-सा दरदरा कूट लीजिए या मिक्सी में मोटा-मोटा पीस लीजिए।
  • यहां इस बात ध्यान रखें कि यह बिल्कुल बारीक पाउडर जैसा न हो जाए।
  • जब सिंघाड़े का आटा अच्छी तरह भुन जाए तो गैस बंद करके उसे थोड़ा ठंडा होने दीजिए।
  • फिर इसमें देसी खांड या बूरा, इलायची पाउडर और मखाने डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए।
  • अब इस मिश्रण से हाथों की सहायता से मनचाहे आकार के लड्डू बना लीजिए।
  • इस प्रकार तैयार हैं ये फलाहारी लड्डू। इन्हें नवरात्रि में माताजी को भोग लगाएं।
  • फिर प्रसाद के रूप में परिवार के साथ इसका आनंद लें।

ये भी पढ़े-

MP News: चलती कार में लगी आग, डॉक्टर की पत्नी जिंदा जली, पति बचा

Guna के जिला अस्पताल में जिंदा व्यक्ति को मृत समझकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, होश आने पर बिना कपड़ों भागा…