MP Singrauli News: शिक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा-9 व 11 का वार्षिक परीक्षा परिणाम सोमवार को ऑनलाइन घोषित कर दिया गया। एग्जाम मैनेजमेंट सिस्टम (EMS) पोर्टल के माध्यम से जारी किये गये परीक्षा परिणाम में नौवीं के 65 प्रतिशत व 11वीं के 89.5 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। सबसे अच्छा रिजल्ट विकास खंड चितरंगी का रहा, जबकि देवसर तीसरे व विकासखंड वैढ़न दूसरे स्थान पर रहा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संस्था प्रमुखों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के अगली कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। वहीं बेसलाइन टेस्ट के बाद विशेष कक्षाएं संचालित करने के लिए भी कहा है।
गौरतलब है कि कक्षा-9 की परीक्षा में कुल 14894 परीक्षार्थी बैठे थे, जिसमें 9686 छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हो पाए हैं। चितरंगी विकास खंड में 71.8 प्रतिशत, देवसर में 61.3 प्रतिशत व वैढ़न में 62 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं।
11वीं का परीक्षा परिणाम
कक्षा-11 का परीक्षा परिणाम इस प्रकार है। कक्षा-11 के वार्षिक परीक्षा में कुल 9080 विद्यार्थी बैठे थे, जिसमें से 8127 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार जिले का परीक्षा परिणाम 37 89.5 प्रतिशत पाया गया है। चितरंगी विकास खंड की परीक्षा में 2957 परीक्षार्थियों में से 2806 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। यहां का रिजल्ट 94.9 प्रतिशत पाया गया है। इसी प्रकार विकास खंड वैढ़न का रिजल्ट 89.3 प्रतिशत व देवसर का रिजल्ट 82.7 प्रतिशत आया है।
सबसे खराब प्रदर्शन वाले छात्र
जारी हुए परीक्षा परिणाम में कक्षा-9 के डी श्रेणी में 277 विद्यार्थी पाये गये हैं, जबकि ई-1 में 4748 व ई-2 में 460 छात्र शामिल है। इसी प्रकार 11वीं के डी-वर्ग में 2 तथा ई-1 श्रेणी में 919 व ई-2 श्रेणी में 34 छात्र-छात्राएं आई हैं।
ये भी पढ़े-
Singrauli News: पत्नी ने किडनी दान कर पति को दी नई जिंदगी, जानिए एक पत्नी की हिम्मत, संघर्ष और जीवनदान की कहानी
Singrauli Bargawan News: 24 घंटे के अखंड श्रीदुर्गा चालीसा पाठ समापन के बाद निकाली गई नशामुक्ति रैली