ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत के बीच सख्ती, एक घर में दो से ज्यादा LPG सिलेंडर मिले तो होगी जेल 

Published on:

Follow
LPG gas cylinder

अभी LPG सिलेंडर को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे गैस उपभोक्ताओं की मुश्किलें  और भी ज्यादा बढ़ गई है, जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि इन दिनों भारत देश में LPG gas cylinder की किल्लत मची हुई है और LPG किल्लत के बीच अब जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। शहर में गैस की कमी के चलते जहां लोग अतिरिक्त सिलिंडर जमा कर रहे हैं, वहां जिला पूर्ति विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि एक घर में तय सीमा से अधिक सिलेंडर पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जेल और जुर्माना दोनों शामिल हो सकते हैं।

 2 से ज्यादा LPG सिलेंडर पाए जाने पर होगी कार्यवाही 

नियमों के अनुसार घरेलू उपभोक्ता को 14.2 किलो के सिर्फ दो एलपीजी सिलेंडर रखने की अनुमति है एक उपयोग के लिए और दूसरा बैकअप के तौर पर रख सकते हैं। लेकिन अगर किसी घर में 2 से ज्यादा सिलिंडर पाए जाते हैं तो इसे जमाखोरी की श्रेणी में रखा जाएगा। ऐसे मामलों में जांच के बाद सख्त कार्रवाई तय है।

सूचना मिलते ही पुलिस के साथ होगी छापेमारी

जिला पूर्ति विभाग ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9456667774 जारी किया गया है, जहां लोग अतिरिक्त सिलेंडर भंडारण की सूचना दे सकते हैं। सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों की अनुमति से पुलिस के साथ संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो मौके पर ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

जेल, जुर्माना और कनेक्शन ब्लॉक

गैस सिलेंडर को लेकर बनाए गए नए कानून के तहत दोषी पाए जाने पर तीन महीने से लेकर सात साल तक की सजा और आर्थिक जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा, अतिरिक्त सिलेंडर जब्त कर लिए जाएंगे और गैस कनेक्शन भी ब्लॉक किया जा सकता है। यदि किसी व्यक्ति के नाम पर एक ही पते पर दो कनेक्शन पाए जाते हैं, तो दोनों कनेक्शन रद्द कर दिए जाएंगे और अब तक मिली सब्सिडी की वसूली भी की जाएगी।

लॉन्च डेट Confirm, इस दिन होगी मोटे टायर वाली Royal Enfield Bobber 350 की धाकड़ एंट्री